

इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों से ज्यादा लोगों के बीच में साउथ की मूवीज का क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई कर रही हैं।
Image Source : Instagram'कांतारा', 'पुष्पा 2 द रूल' और 'आरआरआर' रिलीज की शानदार सफलता इस बात का सबूत है कि लोगों को साउथ की फिल्में बहुत पसंद आ रही हैं।
Image Source : Instagramइसी बीच साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस एक्शन ड्रामा GOAT ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया।
Image Source : Instagramथलापति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन करोड़ो की बंपर कमाई की थी। वहीं सिर्फ 8 दिनों में 342 करोड़ रुपए की कमाई करने के बाद, 'द गोट' ने दूसरे हफ्ते के अंत तक दुनिया भर में 400 करोड़ रुपए के क्लब शामिल हो चुकी है।
Image Source : Instagramवेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित थलपति विजय की नई फिल्म 'द गोट' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में शानदार प्रदर्शन करते हुए 342 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है।
Image Source : Instagramथलापति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' बहुत पसंद आ रही हैं। वहीं एक्टर से राजनेता बनाने वाले थलापति ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के पहले ही तहलका मचा दिया है।
Image Source : Instagramथलपति विजय स्टारर 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' जो 2024 में निर्मित सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। थलपति विजय के अलावा फिल्म में प्रशांत, प्रभुदेवा, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, अजमल आमिर, मीनाक्षी चौधरी, पार्वती नायर, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन, युगेंद्रन वासुदेवन और अकिलन भी हैं।
Image Source : InstagramNext : 90's की पॉप स्टार थी अक्षय की ऑन स्क्रीन बहन, अब कहां गायब है ये हसीन