

2024 में आई फिल्म 'चंदू चैंपियन' को रिलीज हुए लगभग एक साल हो गया है और अब जाकर यह खुलासा हुआ है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन पहली पसंद नहीं थे।
Image Source : Instagram'चंदू चैंपियन' को दर्शकों से खूब प्यार। लेकिन, मेकर्स ने इसके लिए कार्तिक को नहीं बल्कि 340 करोड़ी फिल्म का हीरो फाइनल किया था। दोनों तरफ से ओके था, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि मेकर्स को हीरो बदलना पड़ा?
Image Source : Instagramइसका खुलासा हाल ही में एक्टर भुवन अरोड़ा ने किया। 'दोपहिया' में 'अमावस' का किरदार निभाने वाले एक्टर भुवन अरोड़ा ने ये खुलासा किया। अभिनेता'चंदू चैंपियन' में भी नजर आए थे।
Image Source : Instagramहाल ही में एक इंटरव्यू में, भुवन अरोड़ा ने दावा किया कि मुरलीकांत पेटकर पर आधारित 'चंदू चैंपियन' में 'धोनी' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले सुशांत सिंह राजपूत नजर आते।
Image Source : Instagramहिंदी रश से बातचीत में भुवन ने बताया कि एक दिन एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से हुई थी। तब एक्टर ने उन्हें इस बारे में बताया था। लेकिन, 2020 में सुशांत के निधन के बाद, यह फिल्म कार्तिक आर्यन को मिल गई।
Image Source : Instagramभुवन ने कहा- 'विडंबना यह है कि मैंने 'चंदू चैंपियन' फिल्म की। शुरुआत में ये फिल्म सुशांत करने वाले थे। उनके पास उस फिल्म के अधिकार थे। कहानी के अधिकार भी सुशांत के पास ही थे। उन्होंने मुरलीकांत पेटकर से शायद इसे खरीदा था।'
Image Source : Instagramएक्टर आगे बताते हैं- 'यहां तक कि मुरलीकांत सर ने भी एक इंटरव्यू में ये बात कही थी। मेरी एयरपोर्ट पर सुशांत से मुलाकात हुई थी और उन्होंने मुझे ये बात बताई थी कि वह एक पैरालंपिक तैराक पर फिल्म करने वाले हैं।'
Image Source : Instagramभुवन ने आगे कहा कि- 'जाहिर है, यह बात मेरे दिमाग से निकल गई। हाल ही में, जब 'चंदू चैंपियन' रिलीज हुई, तो मैंने मुरलीकांत सर का एक इंटरव्यू देखा जिसमें वह बता रहे हैं कि शुरुआत में यह फिल्म सुशांत करने वाले थे।'
Image Source : Instagram'मुझे इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उस समय मैं उस फिल्म में नहीं था। अब, मैं इस फिल्म का हिस्सा था, लेकिन सुशांत इस फिल्म में नहीं थे।
Image Source : Instagramकबीर खान के निर्देशन में बनी 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।
Image Source : InstagramNext : 2007 की इस ब्लॉकबस्टर के लिए बॉबी देओल ने लगा दिया था एड़ी-चोटी का जोर, फिर भी हुए OUT, अब बयां किया दर्द