'महावतार नरसिम्हा' ही नहीं, इन कम बजट की फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

'महावतार नरसिम्हा' ही नहीं, इन कम बजट की फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

Image Source : Instagram/@hombalefilms

होम्बले फिल्म्स की 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Image Source : Instagram/@hombalefilms

अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' के अलावा भी कई ऐसी फिल्में है, जिसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर धूम मचाई थी।

Image Source : Instagram/@hombalefilms

आयुष्मान खुराना और तब्बू की फिल्म 'अंधाधुन' 17 करोड़ में बनी थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 96 करोड़ और वर्ल्डवाइड 344.54 करोड़ की कमाई की थी।

Image Source : Instagram/@ayushmannk

30 करोड़ रुपये में बनी 'मुंज्या' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 125 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये एक हॉरर-कॉमेडी थी।

Image Source : Instagram/@verma.abhay_

साल 2024 में आई 'हनुमान' 40 करोड़ रुपये में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड इसने 295 करोड़ का कलेक्शन किया।

Image Source : Instagram/@tejasajja123

'मंजुमेल बॉयज' दोस्तों के एक ग्रुप पर बनी है जो ट्रिप पर जाते हैं और गुना केव्स में गिरने लगते हैं। इस फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ था और इसने 240 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Image Source : Instagram/@soubinshahir

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में आई थी। 30 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने दुनिया भर में 182 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Image Source : Instagram/@shraddhakapoor

'द केरल स्टोरी' 15 करोड़ में बनी थी, जिसने दुनिया भर में 302 करोड़ कमाए थे।

Image Source : Instagram/@adah_ki_adah

Next : वो फिल्म जिसने राजकुमार राव को पहुंचा दिया कोर्ट, करना पड़ा सरेंडर