

साल 2005 में रिलीज हुई परिणीता के साथ विद्या बालन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 8 करोड़ के बजट में तैयार हुई दुनियाभर में 32 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
Image Source : Instagram/@balanvidyaपरिणीता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन फिल्मों में से है, जिसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तो सफलता पाई ही, क्रिटिक्स से भी जमकर तारीफें बटोरीं।
Image Source : Instagram/@balanvidyaइस फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में थीं, लेकिन ये बात और है कि वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं, मेकर्स ने उन्हें 75 ऑडिशन के बाद इस रोल के लिए फाइनल किया था।
Image Source : Instagram/@balanvidyaविधु विनोद चोपड़ा परिणीता में ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन सकी, जिसके बाद मेकर्स ने 76वें ऑडिशन के बाद विद्या बालन को फिल्म के लिए चुना।
Image Source : Instagram/@aishwaryaraibachchan_arbनिर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने साल 2012 में खुद ये खुलासा किया था और बताया था कि वह ‘परिणीता’ में ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे।
Image Source : Instagram/@aishwaryaraibachchan_arbउनका कहना था- 'परिणीता' के बारे में जब मैंने सोचा, तो तुरंत ऐश्वर्या राय जैसे चेहरे का ख्याल आया। क्योंकि, लड़की का किरदार ऐसा है जिससे दो पुरुष प्यार करने लगते हैं... इसलिए हीरोइन को बड़ा होना चाहिए।'
Image Source : Instagram/@aishwaryaraibachchan_arbहालांकि, निर्देशक प्रदीप सरकार ने बाद में विधु विनोद चोपड़ा को विद्या बालन का नाम सुझाया, जो उस वक्त इस इंडस्ट्री में नई थीं।
Image Source : Instagram/@balanvidyaसंगीतकार शांतनु मोइत्रा के मुताबिक, विद्या बालन ने ‘परिणीता’ के लिए करीब 75 ऑडिशन दिए और हर बार रिजेक्ट हुईं, जिसके बाद खुद को खुश करेन के लिए विद्या ब्रायन एडम्स के कॉन्सर्ट में गईं।
Image Source : Instagram/@balanvidyaशांतनु ने कहा, 'फिर, प्रदीप ने कहा, 'चलो एक आखिरी ऑडिशन करते हैं' और विद्या को आखरिकार कई ऑडिशन के बाद ये रोल मिल गया।'
Image Source : Instagram/@balanvidyaNext : 15 अगस्त को रिलीज हुई इन फिल्मों ने की थी धांसू कमाई, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड