

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अब जल्द ही अनुराग कश्यप के साथ एक खास प्रोजेक्ट में काम करते नजर आने वाली हैं।
Image Source : Instagramहाल ही में नुसरत भरूचा ने अनुराग कश्यप और उनकी टीम के साथ मीटिंग की है। इसकी तस्वीरें भी नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Image Source : Instagramनुसरत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'जुनून बिल्कुल सच्चा है! एक सस्पेंस और थ्रिल की रोलरकोस्टर राइड देखने को मिलने वाली है। ये मेरा अब तक का सबसे यादगार प्रोजेक्ट होने वाला है।'
Image Source : Instagramनुसरत भरूचा की इसी साल जनवरी में एक फिल्म बन टिक्की रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभय देओल और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म कोई खास बज क्रिएट नहीं कर पाई थी।
Image Source : Instagramइससे पहले नुसरत 2024 में बड़े पर्दे से गायब रही हैं। साल 2023 में नुसरत ने अकेली फिल्म में काम किया था।
Image Source : Instagramइसके बाद सीधे 2025 में एक गुमनाम फिल्म में दिखीं। अब नुसरत इस साल 2 बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
Image Source : Instagramइनमें से एक 'छोरी-2' नाम की फिल्म है जो इसी साल रिलीज होगी। इसके साथ ही अनुराग कश्यप के साथ एक नया प्रोजेक्ट भी शुरू करने जा रही हैं।
Image Source : Instagramअब देखना होगा कि नुसरत अपने पसंदीदा डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ मिलकर क्या कमाल दिखा पाती हैं।
Image Source : Instagramनुसरत भरूचा भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। नुसरत अपने इंस्टाग्राम के 7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Image Source : InstagramNext : तृप्ति डिमरी ने मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का जन्मदिन, इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई झलक