

1953 में रिलीज हुई फिल्म 'जीवन ज्योति' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कपूर खानदान के सुपरस्टार शम्मी कपूर को रोमांटिक फिल्मों का बेताज बादशाह कहा जाता था।
Image Source : Xशम्मी कपूर ने अपने अभिनय के दम पर हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार राज कपूर के छोटे भाई टीवी जगत में भी काम कर चुके हैं?
Image Source : Instagramअपने दौर के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने फिल्म और टेलीविजन में काम कर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। वह आज भी अपने बेहतरीन किरदार के लिए जाने जाते हैं।
Image Source : X'रामायण' और 'महाभारत' के अलावा टीवी पर एक और पौराणिक शो प्रसारित किया गया, जिसका नाम 'बाइबल की कहानियां' था। यह शो बाइबिल के धर्मग्रंथों पर आधारित था।
Image Source : Instagramप्रोडक्शन ओल्ड टेस्टामेंट और न्यू टेस्टामेंट दोनों की कथाओं को पूरा करना चाहता था, लेकिन बुक ऑफ जेनेसिस में पैट्रिआर्क कथा को कवर करने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
Image Source : Instagram'बाइबल की कहानियां' में शम्मी कपूर ने निम्रोद का किरदार निभाया था। इसका निर्माण भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अप्पाचन ने किया था। ये 1992 से 1993 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित किया गया और फिर 1996 में बचे हुए एपिसोड के साथ इसका प्रसारण किया गया।
Image Source : Instagramशम्मी कपूर ने जिस तरह से निम्रोद की भूमिका निभाई थी। दर्शक उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए थे। शम्मी के अलावा इस पौराणिक शो में रजा मुराद भी नजर आए थे। उन्होंने नूह का किरदार निभाया था।
Image Source : Xदर्शक ही नहीं मेकर्स और स्टार्स भी शम्मी कपूर के अभिनय और डांस की तारीफ करें बिना नहीं रह पाते थे। उनकी दरियादिली के किस्से भी काफी मशहूर थे।
Image Source : XNext : ऋषि कपूर के निधन के बाद काम पर लौटने से घबरा रही थीं नीतू, मन में इस बात को लेकर था बड़ा डर