'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में काम करना चाहती है पाकिस्तानी हीरोइन, बोली- 'काश मुझे...'

'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में काम करना चाहती है पाकिस्तानी हीरोइन, बोली- 'काश मुझे...'

Image Source : Instagram

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर 'सनम तेरी कसम' 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है।

Image Source : Instagram

री-रिलीज होते ही क्लासिक लेकिन फ्लॉप रही 'सनम तेरी कसम' को दर्शकों ने हिट बना दिया है। इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं, जिसके चलते अब सीक्वल की बातें शुरू हो गई हैं।

Image Source : Instagram

इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस रहीं मावरा होकेन ने फिल्म के सीक्वल में काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है।

Image Source : Instagram

मावरा होकेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में काम करने की इच्छा जताई, जिसके पहले भाग में वह लीड रोल में थीं।

Image Source : Instagram

मावरा ने 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में काम करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन ये भी कहा कि अगर उनके बिना भी सीक्वल बनती है तो उन्हें कोई मलाल नहीं होगा।

Image Source : Instagram

मावरा ने कहा- 'सनम तेरी कसम 2 मैं करूं या कोई और, मैं बस इतना जानती हूं कि मेरे प्रोड्यूसर्स इस सफलता के हकदार थे, जो फिल्म को अब मिल रही है।'

Image Source : Instagram

'फिल्म कमाई कर रही है और हम सभी से ज्यादा दीपक मुकुट सर इस सफलता के हकदार हैं। अल्लाह करे, जब वह इसका दूसरा पार्ट बनाएं तो ये इससे भी ज्यादा सफल हो, मेरे साथ या मेरे बिना।'

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मेरी शुभकामनाएं उनके साथ रहेंगी, अगर मुमकिन हुआ तो फिल्म करूंगी, नहीं हो पाया तो बी कोई बात नहीं।'

Image Source : Instagram

मावरा कहती हैं- 'जितना प्यार इसे 9 सालों बाद मिल रहा है, इसके बाद कोई शिकायत की गुंजाइश नहीं है।' इस फिल्म में मावरा ने सरू का किरदार निभाया था और उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई थी।

Image Source : Instagram

Next : 'वो दो बजे से सोता है, मैं साढ़े 3 बजे...', ऐसा है गोविंदा का हाल, पत्नी सुनीता का खुलासा