

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बहुत ही खुशमिजाज हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
Image Source : Instagramसुनीता आहूजा अक्सर इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में बताती रहती हैं। सुनीता को अकेले घूमना फिरना और मंदिर जाना पसंद है।
Image Source : Instagramसुनीता आहूजा ने हाल ही में कर्ली टेल्स से बात-चीत की, जिसमें एक्ट्रेस ने कई बातों का खुलासा किया है।
Image Source : Instagramसुनिता से पूछा गया कि आप यहां पर ज्यादा टाइम स्पेंड करती हैं या ज्यादा घूमती हैं। सुनिता ने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं अभी बच्चे बड़े हो गए तो मैं हर महीने कहीं न कहीं ट्रिप करती हूं। मंदिर के ट्रिप मुझको पसंद हैं। मुझको बहुत अच्छा लगता है।'
Image Source : Instagramउन्होंने आगे कहा, 'मंदिर जाओ पॉजिटिविटी लो एनर्जी ग्राप करो अब यश और टीना बड़े हो गए हैं। तो मुझको अकेले एन्जॉय करना पसंद है। मेरा कुंभ मेरा मंदिर ही है। मैं अभी त्रंबकेश्वर और शिरडी जाके आई हूं।
Image Source : Instagramउन्होंने ये भी कहा, 'मैं बस रविवार को ही शैतान बनती हूं। सब चीज को बैलेंस करना चाहिए, सिर्फ पूजा पाठ मत करो, दूजा पाठ भी करो।'
Image Source : Instagramसुनीता ने बताया कि वो रोज सुबह 3:30 बजे उठ जाती हैं, जिसके बाद वो चार बजे से मेडिटेशन करती हैं, फिर पांच बजे से वॉक करती हैं। सुनीता डेढ़ घंटे तक पूजा करती हैं।
Image Source : Instagramउन्होंने कहा, 'मेरे दोनों बच्चे बड़े हो गए हैं और गोविंदा बूढ़ा, सॉरी गोविंदा की भी उम्र हो गई है। वो मुझसे सात साल बड़ा है।'
Image Source : Instagramसुनीता न बताया कि गोविंदा रात को दो ढाई बजे सोते हैं क्योंकि सारा टाइम काम करते हैं तो उनको वही आदत है। उन्होंने ये बताया कि उनकी सास लहसून-प्याज नहीं खाती थी।
Image Source : InstagramNext : चटक गुलाबी गाउन में छाई 'बालिका वधू' की 'आनंदी', शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें