'किसी भी पल रो देंगी...' मां श्वेता तिवारी के साथ शिरडी पहुंचीं पलक, साईं बाबा के दरबार में दिखीं भावुक

'किसी भी पल रो देंगी...' मां श्वेता तिवारी के साथ शिरडी पहुंचीं पलक, साईं बाबा के दरबार में दिखीं भावुक

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस के साथ इस फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Image Source : Instagram

द भूतनी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पलक तिवारी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में वह अनन्या के किरदार में हैं।

Image Source : Instagram

फिल्म की रिलीज के बाद से ही पलक तिवारी धार्मिक स्थलों के चक्कर काट रही हैं। हाल ही में पलक मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और पूजा की।

Image Source : Instagram

सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा से आशीर्वाद लेने के बाद वह मां श्वेता तिवारी और भाई रेयांश के साथ शिरडी पहुंचीं, जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए।

Image Source : Instagram

श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने ऑफिशियन अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें पलक अपनी मां श्वेता और छोटे भाई रेयांश के साथ साईं बाबा के दरबार में हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

पलक तिवारी का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स को एक चीज थोड़ी अजीब लगी। पलक के चेहरे पर कुछ ऐसे भाव देखने को मिले, जिसे लेकर यूजर्स का कहना है कि पलक को देखकर लग रहा है कि वह किसी भी पल रो देंगी।

Image Source : Instagram

वीडियो में पलक तिवारी के चेहरे के हाव-भाव भी कुछ ऐसे ही लग रहे हैं, उन्हें देखकर लग रहा है जैसे वह किसी सोच में हैं और बेहद भावुक हैं।

Image Source : Instagram

दूसरी तरफ 'द भूतनी' की बात करें तो सिद्धांत सचदेवा के निर्देशन में बनी ये हॉरर-कॉमेडी दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है। फिल्म में पलक के साथ संजय दत्त, सनी सिंह और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Image Source : Instagram

Next : 15KG वजन घटाया, चेहरे पर पड़ीं झुर्रियां, सुपरस्टार की बहन ने बोटोक्स से बदला लुक, ट्रोलिंग पर दिया जवाब