प्राजक्ता कोली बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे, 13 साल तक किया डेट

प्राजक्ता कोली बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे, 13 साल तक किया डेट

Image Source : instagram

प्राजक्ता कोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा है।

Image Source : instagram

प्राजक्ता कोली और वृषांक कनाल 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर फैंस के साथ अपने खास पलों को शेयर करते रहते हैं।

Image Source : instagram

प्राजक्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू से बात करते हुए बताया की वो अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक कनाल के साथ शादी करने वाली हैं। उन्होंने अपनी शादी की डेट भी बताई।

Image Source : instagram

एक्ट्रेस ने कहा, 'वृषांक को अंगूठी मिल गई। मैंने उनसे कभी नहीं पूछा कि उन्हें ये कहां से मिली, लेकिन मुझे ये अच्छा लग रहा है।'

Image Source : instagram

प्राजक्ता और वृषांक 17 सितंबर 2023 को सगाई कर चुके हैं। अब प्राजक्ता ने बताया कि वो 25 फरवरी 2025 को वृषांक के साथ शादी के बंधन में बंधेगी।

Image Source : instagram

प्राजक्ता एक मशहूर यूट्यूबर हैं, जिनको उनके फैंस मोस्टली सेन के नाम से जानते हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत RJ से की थी। वहीं 2015 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल खोला।

Image Source : instagram

प्राजक्ता यूट्यूब के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस 'नीयत', 'जुग जुग जियो' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Image Source : instagram

प्राजक्ता नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोमांटिस वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में डिंपल के किरदार के लिए भी जानी जाती हैं। इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब प्यार दिया था।

Image Source : instagram

वहीं प्राजक्ता के बॉयफ्रेंड वृषांक कनाल की बात करें तो वो एक वकील हैं, जो की नेपाल के रहने वाले हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड वृषांक कनाल के साथ की तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं।

Image Source : instagram

Next : डेब्यू करते ही चमकी इस टीवी एक्ट्रेस की किस्मत, बैक-टू-बैट मिले जबरदस्त ऑफर