डेब्यू करते ही चमकी इस टीवी एक्ट्रेस की किस्मत, बैक-टू-बैट मिले जबरदस्त ऑफर

डेब्यू करते ही चमकी इस टीवी एक्ट्रेस की किस्मत, बैक-टू-बैट मिले जबरदस्त ऑफर

Image Source : Instagram

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कई हसीनाएं डेब्यू करते ही रातों-रात सुपरहिट हो चुकी हैं, जिसमें अब एक और नया नाम जुड़ गया है।

Image Source : Instagram

हम आज जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने राजन शाही के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और टीवी जगत में जबरदस्त नेम फेम कमाया।

Image Source : Instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर होने के बाद टीवी एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे को कई शोज के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने कुछ दिनों के लिए अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूरी बनाने का फैसला किया। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रस ने किया था।

Image Source : Instagram

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की चौथी पीढ़ी में शहजादा धामी, समृद्धि शुक्ला और प्रतीक्षा होनमुखे ने अरमान, अभिरा और रूही की भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस शो के निर्माताओं ने कुछ महीनों पहले ही प्रतीक्षा होनमुखे से रूही का किरदार छीन लिया।

Image Source : Instagram

अचानक शो से बाहर होने के बाद प्रतीक्षा होनमुखे को जबरदस्त झटका लगा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ाने का फैसला किया।

Image Source : Instagram

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, प्रतीक्षा होनमुखे ने बताया था कि उन्हें जब शो से बाहर कर दिया गया तो उन्हें कई ऑफर मिले, लेकिन वह खुद को थोड़ा समय देना चाहती थीं। इसलिए कुछ ऑफर रिजेक्ट कर दिए थे।

Image Source : Instagram

स्टार प्लस के टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही का किरदार निभाने वालीं प्रतीक्षा होनमुखे का ये पहला टीवी शो था, जिसने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।

Image Source : Instagram

इन दिनों एक्ट्रेस सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह लीड रोल प्ले कर रही है।

Image Source : Instagram

बता दें कि शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के रिलेशन की खबर काफी समय से चर्चा में है। हालांकि, दोनों ने कभी रिलेशन को कन्फर्म नहीं किया था।

Image Source : Instagram

Next : विक्की कौशल पत्नी कटरीना कैफ संग आए नजर, फैंस लुटा रहे प्यार