स्टाइल में हुई दूल्हे की एंट्री, दुल्हन ने थामा हाथ, ऐसी रही प्राजक्ता कोली की शादी

स्टाइल में हुई दूल्हे की एंट्री, दुल्हन ने थामा हाथ, ऐसी रही प्राजक्ता कोली की शादी

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है।

Image Source : Instagram

प्राजक्ता कोली के पति का नाम वृषांक खनल है। अब दोनों की खूबसूरत शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

Image Source : Instagram

बीते दिन यानी मंगलवार को कपल ने सूर्यास्त से पहले ही सात फेरे लिए। इसकी झलकियां अब इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं।

Image Source : Instagram

कैप्शन में प्राजक्ता ने अपनी शादी की तारीख का जिक्र किया और साथ ही एक बुरी नजर वाली इमोजी और दिल वाली इमोजी भी शेयर की।

Image Source : Instagram

उन्होंने इस खास ओकेजन के लिए अनीता डोंगरे का गोल्डन और बेज लहंगा कैरी किया। वहीं हेयरस्टाइल काफी सादी रखी। तस्वीरों में खुले बाल नजर आए।

Image Source : Instagram

हाथों में मैचिंग चूड़ियां और गले में चोकर सेट के साथ ही एक मांगटीका लगाकर प्राजक्ता ने अपना वेडिंग लुक कंप्लीट किया।

Image Source : Instagram

वहीं उनके दूल्हे राजा ने क्रीम कलर की शेरवानी कैरी की। इसके साथ ही वो आंखों में गॉगल्स लगाए नजर आए।

Image Source : Instagram

प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं और उन्होंने साल 2023 में सगाई कर ली थी।

Image Source : Instagram

शादी की तस्वीरों से पहले ही प्राजक्ता कोली ने अपने प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की झलकियां फैंस संग साझा की थीं।

Image Source : Instagram

Next : घर में पूजा करती दिखीं सोहा अली खान, पति के साथ की आरती