बेटे ने पिता राज बब्बर को नहीं दिया शादी का न्योता, मंगलसूत्र में जड़ाया मां का प्यार

बेटे ने पिता राज बब्बर को नहीं दिया शादी का न्योता, मंगलसूत्र में जड़ाया मां का प्यार

Image Source : Instagram

दिग्गज एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने बीते दिनों गुपचुप तरीके से शादी की है। उन्होंने इसकी झलकियां भी दुनिया को दिखा दी।

Image Source : Instagram

एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनर्जी को अपना हमसफर चुना है। दोनों की जोड़ी शानदार लग रही है।

Image Source : Instagram

'फोर मोर शॉट्स' एक्टर की ये दूसरी शादी है। पहली शादी टूटने के काफी वक्त बाद वो प्रिया के साथ रिलेशन में आए और अब उन्होंने शादी भी कर ली है।

Image Source : Instagram

ये शादी काफी सादगी से की गई। दोनों ने स्मिता पाटिल के घर को अपना वेडिंग वेन्यू चुना और खास दोस्तों और परिवार के कुछ ही लोगों को बीच शादी की रस्मों को अदा किया।

Image Source : Instagram

इस शादी में पिता राज बब्बर और उनके पूरे परिवार को न्योता नहीं दिया गया था, जिससे दिग्गज एक्टर और उनका परिवार काफी खफा भी है।

Image Source : Instagram

प्रतीक ने अपनी शादी में परिवार को भले ही नजरअंदाज किया लेकिन अपनी मां स्मिता पाटिल को पूरी तवज्जो दी। उन्होंने उनकी तस्वीर के आगे ही फेरे लिए।

Image Source : Instagram

इतना ही नहीं बल्कि प्रिया बनर्जी के मंगलसूत्र को स्मिता पाटिल के झुमकों से तैयार किया गया है। कथित तौर पर प्रतीक के जन्म के बाद स्मिता ने ये झुमके पहने थे।

Image Source : Instagram

अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतीक ने अपनी माँ के झुमकों को अपनी पत्नी प्रिया के मंगलसूत्र में बदल दिया और यह एक बेहद मार्मिक इशारा है।

Image Source : Instagram

वैसे परिवार की गैर मौजूदगी पर प्रिया ने कहा कि वो सभी लोग मौजूद थे जो प्रतीक के लिए मायने रखते हैं। बता दें, स्मिता का परिवार और प्रिया के परिवार के लोग मौजूद थे।

Image Source : Instagram

Next : सोनारिका भदोरिया ने खास अंदाज में किया पति को एनिवर्सरी विश, लिखा प्यारा सा नोट