एक्टिंग-IPL के बाद राजनीति में एंट्री करेंगी प्रीति जिंटा? झल्लाकर बोलीं- 'यही दिक्कत है, मंदिर जाने का...'

एक्टिंग-IPL के बाद राजनीति में एंट्री करेंगी प्रीति जिंटा? झल्लाकर बोलीं- 'यही दिक्कत है, मंदिर जाने का...'

Image Source : Instagram

प्रीति जिंटा से हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर अभिनेत्री का पारा चढ़ गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ही यूजर को झाड़ दिया।

Image Source : Instagram

प्रीति जिंटा से X पर आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने उनसे भविष्य में राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल कर लिया। यूजर ने पूछा कि क्या वह भविष्य में बीजेपी ज्वॉइन करने वाली हैं?

Image Source : Instagram

यूजर के इस सवाल पर प्रीति जिंटा नाराज हो गईं और एक लंबा-चौड़ा जवाब दिया, जिसके साथ उन्होंने साफ किया कि वह राजनीति में एंट्री करेंगी या नहीं।

Image Source : Instagram

यूजर के इस सवाल पर प्रीति जिंटा नाराज हो गईं और एक लंबा-चौड़ा जवाब दिया, जिसके साथ उन्होंने साफ किया कि वह राजनीति में एंट्री करेंगी या नहीं।

Image Source : Instagram

यूजर के सवाल का जवाब देते हुए प्रीति ने लिखा- 'सोशल मीडिया की यही दिक्कत है, आज-कल हर कोई बिना सोचे-समझे ही दूसरों के फैसले खुद सुनाने लगा है।'

Image Source : Instagram

'मैंने पहले भी कहा था और अब भी कह रही हूं, मंदिर जाना या महाकुंभ जाने, अपने होने और अपनी पहचान पर मुझे गर्व है। लेकिन, इसका ये बिलकुल भी मतलब नहीं है कि मैं राजनीति ज्वॉइन कर रही हूं।'

Image Source : Instagram

'मुझे बाहर रहते हुए अपने देश की असली कीमत का एहसास हुआ है और बाकि लोगों कि तरह मैं भी अब भारत और भारत से जुड़ी चीजों की और भी ज्यादा कद्र करती हूं।'

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस के इस जवाब पर यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए निराशा जाहिर की तो प्रीति ने अपने कड़े लहजे को लेकर अपने फैन से माफी मांगी।

Image Source : Instagram

बता दें, प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं और दिनों आईपीएल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रीति हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने मैदान जरूर पहुंचती हैं।

Image Source : Instagram

दूसरी तरफ प्रीति जिंटा अपने कमबैक को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी।

Image Source : Instagram

Next : माथे पर चंदन, गले में रुद्राक्ष की माला... भगवा कपड़े में दिखीं ममता कुलकर्णी, लगाए महाकाल के जयघोष