

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें अपने बचपन की खूबसूरत यादें फैंस के साथ शेयर कीं।
Image Source : Instagramप्रियंका ने इन फोटोज को शेयर करते हुए बताया कि किस-किस साल में क्या-क्या हुआ था। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- '1983 में मां का चश्मा लगाकर पापा की बाइक पर बैठी हूं।'
Image Source : Instagramदूसरी फोटो के बारे में प्रियंका ने बताया- 'जैसा कि मैंने बताया कि फैशन पहले आता है। मैं हमेशा से देसी गर्ल रही हूं। ये 1982 की फोटो है।'
Image Source : Instagramतीसरी फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा- 'ये मेरी बर्थडे पार्टी की फोटो है, लेकिन मुझे बहुत बुरा अस्थमा अटैक आया था।'
Image Source : Instagramप्रियंका ने एक अन्य फोटो के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा- 'फैशन ने मेरी स्माइल छीन ली थी।'
Image Source : Instagram1994 की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि ये उनकी लेह ट्रिप की फोटो है। प्रियंका ने लेह को अपनी सबसे पसंदीदा और खुशी वाली जगह बताया।
Image Source : Instagramइस फोटो में प्रियंका अपने बालों को देखकर हंस पड़ीं। उन्होंने बताया ये 1993 की फोटो है, वह बरेली के कैम्फोर हॉस्पिटल ग्राउंड में खड़ी हैं।
Image Source : Instagramप्रियंका जब 13 साल की हुईं तो उन्हें कोला पीने की इजाजत मिली थी। ये फोटो 1995 की है।
Image Source : Instagramप्रियंका जब बॉस्टन पढ़ने गई थीं, ये तब की फोटो है। एक्ट्रेस ने बताया कि 1997 में उनके कॉन्फिडेंस में बड़ा चेंज आया था।
Image Source : Instagramप्रियंका ने अपने दोस्त इरफान अहमद के साथ भी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- '1997 में 90s बेबी।'
Image Source : Instagramइसके बाद देसी गर्ल ने 1999 के अपने पहले पोर्टफोलियो शूट की भी झलक फैंस को दिखाई और बताया कि इसके लिए उन्होंने अपा मेकअप खुद ही किया था।
Image Source : Instagram200 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लेने के दौरान प्रियंका कुछ ऐसी दिखती थीं।
Image Source : Instagramप्रियंका जिस फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं, वो बंद हो गई थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन नजर आते और दिलीप कुमार भी अहम रोल में होते।
Image Source : Instagramप्रियंका की इन तस्वीरों को यूजर पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : पहले सुनाई खरी-खोटी, अब रणवीर अल्लाहबादिया के सपोर्ट में दिखे सिंगर, कही ये बातें