

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनास और उनकी फैमिली के साथ एक शादी अटैंड की, जिसकी तस्वीरें निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
Image Source : instagramइन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा एक खूबसूरत ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। दूसरी तरफ निक जोनास ने इवेंट के लिए एक पिंक सूट चुना था।
Image Source : instagramप्रियंका चोपड़ा की इस खूबसूरत ब्लैक ड्रेस की बात करें तो ये पिंक हार्ट से सजी ये डेविस कोमा ड्रेस 2 लाख 67 हजार की है। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस लुक की काफी चर्चा है।
Image Source : instagramनिक के साथ उनके भाई जो जोनास और फ्रेंकलिन जोनास भी इस शादी में पहुंचे थे, जहां जोनास ब्रदर्स ने साथ मिलकर पोज भी दिए।
Image Source : instagramइसके अलावा जोनास ब्रदर्स की मां डेनिस मिलर जोनास भी अपने बेटों के दोस्त की शादी में शामिल हुईं।
Image Source : instagramप्रियंका और निक कभी एक परफेक्ट और रोमांटिक कपल गोल को पूरा करने में नहीं चूकते और ना ही एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर करने में फेल होते हैं।
Image Source : instagramपिछले दिनों प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आई थीं, इस दौरान भी अभिनेत्री के लुक्स की खूब चर्चा हुई।
Image Source : instagramप्रियंका ने अपने भाई की रजिस्टर्ड मैरिज और रिंग एक्सचेंज सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने परिवार के साथ एंजॉय करती दिखी थीं।
Image Source : instagramइसके बाद अभिनेत्री पिंक साड़ी पहन आफ्टर पार्टी में शामिल हुईं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक था। उन्होंने अपने इस लुक को पर्ल नेकलेस के साथ पूरा किया था।
Image Source : instagramNext : हाथों में कंगन, मांग में सिंदूर, ब्रेकअप के एक साल बाद ही दुल्हन बनी एक्ट्रेस? तस्वीरें देख फैन हैरान