मां-पापा बनने वाला है ये स्टार कपल, शादी के 4 महीने में ही दी गुड न्यूज, फैंस बोले- बधाई हो

मां-पापा बनने वाला है ये स्टार कपल, शादी के 4 महीने में ही दी गुड न्यूज, फैंस बोले- बधाई हो

Image Source : Instagram

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता किरण अब्बावरम और उनकी पत्नी रहस्य गोरक एक बार फिर चर्चा में हैं।

Image Source : Instagram

किरण और रहस्य की प्रेम कहानी फिल्म 'राजा वरु रानी गारु' से शुरु हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया।

Image Source : Instagram

रहस्य और किरण ने 22 अगस्त 2024 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी के लुक ने भी सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट लूटी थी।

Image Source : Instagram

शादी के बाद कपल पेरेंटहुड में कदम रखने जा रहा है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपने खुशी के पलों को साझा किया है।

Image Source : Instagram

कपल की तस्वीरों में रहस्य अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और किरण ने रहस्य के पेट पर हाथ रखा हुआ है, जिसमें दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Image Source : Instagram

रहस्य की अगली तस्वीर में वो एक हाथ में किताब लिए रही हैं, वहीं उन्होंने अपने दूसरे हाथ को अपने पेट पर रखा हुआ है। तस्वीर में रहस्य की प्रेगनेंसी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।

Image Source : Instagram

रहस्य ने एक सबसे खुबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो उनके अल्ट्रासॉउन्ड की है। फोटो देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं।

Image Source : Instagram

कपल ने अपने इन खास पलों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारा प्यारा 2 फीट बढ़ रहा है', जिसके साथ ही उन्होंने कुछ इमोजी भी शेयर की।

Image Source : Instagram

कपल के पोस्ट करते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। उनकी इस पोस्ट पर फैंस अपना जमकर प्यार लूटा रहे हैं और उनको बधाईयां दे रहे हैं।

Image Source : Instagram

Next : 'मूव लाइक ए Snake...' नोरा फतेही ने विदेशी सिंगर को सिखाया 'स्नेक' का हुक स्टेप, फैंस हुए गदगद