

दिग्गज एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर बीते हफ्ते अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से गुपचुप शादी कर ली है।
Image Source : Instagramप्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने इसकी झलकियां भी इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इनकी शादी एक व्हाइट वेडिंग रही।
Image Source : Instagram'फोर मोर शॉट्स' एक्टर की पहले भी शादी हुई थी जो लंबी नहीं चल सकी और टूट गई। तलाक के बाद वो दोबारा रिलेशनशिप में आए और अब अपने रिश्ते को नाम दिया है।
Image Source : Instagramदोनों ने काफी सादगी से शादी की। शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए। दिवंगत मां स्मिता पाटिल की तस्वीर के सामने ही दोनों ने फेरे लिए।
Image Source : Instagramदिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के घर को ही दोनों ने वेडिंग वेन्यू के तौर पर चुना। शादी के बाद अब दोनों ने प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक भी दिखाई है।
Image Source : Instagramहालिया तस्वीरें मेहंदी सेरेमनी की हैं। इसके लिए ऑल रेड थीम रखा गया था। प्रिया ने जहां रेड लहंगा कैरी किया, वहीं प्रतीक रेड कुर्ता-पजामा पहने दिखे।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों को देखने के बाद जहां लोगों का एक सेक्शन काफी उत्साहित है और कपल की तारीफ कर रहा है, वहीं एक तबका आलोचना भी कर रहा है।
Image Source : Instagramदरअसल, प्रतीक ने अपने पिता और एक्टर राज बब्बर को शादी का न्योता नहीं दिया। उनके सौतेले भाई आर्य और बहन जूही ने खुलासा किया कि इसकी भनक भी परिवार को नहीं लगी।
Image Source : Instagramराज बब्बर इस बात से काफी खफा भी हैं। इस बारे में बात करते हुए आर्य बब्बर ने कहा था कि प्रतीक को अपने पिता को तो बुलाना ही चाहिए था, फिर चाहे वो हमें और हमारी मां को न बुलाते।
Image Source : Instagramवैसे अब लोगों का कहना है कि पिता को खफा कर के एक्टर ने सही नहीं किया। वहीं एक्टर की पत्नी प्रिया पहले ही कह चुकी हैं कि उनके लिए अहमियत रखने वाले सभी लोग मौजूद थे।
Image Source : InstagramNext : सोनारिका भदोरिया ने खास अंदाज में किया पति को एनिवर्सरी विश, लिखा प्यारा सा नोट