

टीवी की दुनिया का पॉपुलर रिटालिटी शो बिग बॉस-18 अपने अंतिम दौर में चल रहा है। अब घर में बहुत कम लोग बचे हैं। बीते रोज श्रुतिका अर्जुन को बिग बॉस के घर से विदा लेनी पड़ी थी।
Image Source : Instagramअब फाइनल नजदीक आते ही कॉम्पटीशन भी तगड़ा होता जा रहा है। घर के अंदर रह रहे टीवी की दुनिया के बड़े स्टार विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा दोनों ही रजत दलाल के सामने फीके पड़ते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramरजत दलाल को लोगों ने सबस ज्यादा वोट दिए हैं। इससे पहले भी रजत को वोटिंग लिस्ट में उनके फैन्स ने टॉप पर रखा था।
Image Source : Instagramअब यूट्यूबर रजत दलाल की फैन फॉलोइंग विवियन और करणवीर दोनों की पॉपुलरिटी को पीछे छोड़ रही है। बीते दिनों बिग बॉस की वोटिंग बेवसाइट वूट ने इसका आंकड़ा जारी किया था।
Image Source : Instagramइस वोटिंग में रजत दलाल 54 प्रतिशत वोटों के साथ टॉप पर थे। रजत की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और लोगों को उनका अंदाज पसंद आ रहा है।
Image Source : Instagramहालांकि वर्तमान में रजत दलाल इविक्शन के लिए नॉमिनेटिड हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक चाहत पांडे को घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
Image Source : Instagramवहीं रजत दलाल का बिग बॉस-18 के घर में तांडव जारी रहेगा। रजत दलाल ने बिग बॉस के 96 दिनों में लोगों का दिल जीता है। यहां बीते दिनों आए पेरेंट्स में सबसे ज्यादा तारीफ रजत दलाल की ही हुई थी।
Image Source : Instagramइसके साथ ही रजत दलाल की घर से बाहर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और झूमकर वोट मिलते हैं। रजत दलाल शो के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
Image Source : Instagramहालांकि आज वीकेंड के वार में सभी कंटेस्टेंट्स के गेम का पोस्टमार्टम होगा। सलमान खान खुद वीकेंड के वॉर को होस्ट करेंगे।
Image Source : InstagramNext : 'गदर 2' फेम अमीषा पटेल की शूटिंग के दौरान सनी देओल ने बचाई थी जान