

राकेश रोशन ने सोमवार को फिल्म निर्देशक के रूप में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि अब वह सिर्फ अपनी निर्माता की भूमिका पर ध्यान देंगे।
Image Source : Instagramइसके साथ ही राकेश रोशन ने एक ऐसा ऐलान किया, जिसका ऋतिक रोशन के फैंस को लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने ऋतिक की कृष 4 पर एक बड़ा अपडेट दिया।
Image Source : Instagramउन्होंने कहा कि वह 'कृष 4' का निर्माण करने जा रहे हैं और अपने प्रोडक्शन हाउस से अपने बेटे की फिल्म बनाने जा रहे हैं।
Image Source : Instagramबॉलीवुड हंगामा से बातचीत में राकेश रोशन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह अब कभी निर्देशन करेंगे, लेकिन जल्द ही कृष 4 की घोषणा करेंगे।
Image Source : Instagramआपको बता दें कि राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग', 'वॉर' और 'फाइटर' का भी निर्माण किया है। अब उन्होंने बताया कि 'कृष' जल्द ही वापस आ रहा है'।
Image Source : Instagramउन्होंने इसे 2006 में 'कृष' के साथ एक सुपरहीरो सीरीज को एक्सपेंड किया, उसके बाद 2013 में कृष 3 आई।
Image Source : Instagramइन फिल्मों में ऋतिक रोशन ने रोहित और उसके बेटे कृष्णा, जिन्हें कृष के नाम से भी जाना जाता है, दोनों की भूमिका निभाई।
Image Source : Instagramपहले भाग में उनके साथ प्रीति जिंटा और दूसरे और तीसरे में प्रियंका चोपड़ा जोनास शामिल थीं। इसके अलावा इन फिल्मों में कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी दिखाई दिए।
Image Source : Instagramअब देखना यह है कि क्या पीसी चौथे पार्ट में वापसी करेंगी या फिर मेकर्स उन्हें किसी और एक्ट्रेस के साथ रिप्लेस करेंगे, क्योंकि अभिनेत्री इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रही हैं।
Image Source : InstagramNext : YRKKH में अभिरा-रूही के सौतेले भाई अबीर की हुई एंट्री, 20 साल बाद होगा नया तमाशा