

राम कपूर अपनी फिटनेस जर्नी से उनके फैंस को मोटिवेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और आज, 29 अप्रैल को उन्होंने फिर अपनी नए लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
Image Source : Instagramउनकी हलिया तस्वीरों से साबित हो चुका है वह इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। अपने चौंकाने वाले बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद, राम ने अपने टोंड चेहरे की झलक दिखाई है।
Image Source : Instagramप्रशंसकों ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है और एक्टर के शरीर में इस नए बदलाव पर रिएक्ट किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, राम कपूर ने प्रशंसकों के साथ अपने नए लुक की फोटो शेयर की है, जिसे प्रशंसकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
Image Source : Instagramशेयर की गई तस्वीरों में, एक्टर ने अपने टोंड चेहरे और जॉलाइन को दिखाया। इन तस्वीरों में वे शर्टलेस हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए, राम ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे वह अभी भी अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं और अभी तक अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं।
Image Source : Instagramइस पोस्ट के कैप्शन में राम कपूर ने लिखा, 'कार्य प्रगति पर है... पार्शियल न्यूडिटी के लिए क्षमा करें... लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी भी लंबा रास्ता तय करना है।'
Image Source : Instagramइसके पहले जब एक्टर ने पहली बार अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई थी और 55 किलो वजन कम करने का खुलासा किया तो प्रशंसक हैरान हो गए थे।
Image Source : Instagramराम कपूर कई लोकप्रिय शो जैसे 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कसम से', 'कर ले तू भी मोहब्बत' और 'धड़कन' का हिस्सा रहे हैं।
Image Source : Instagram'बड़े अच्छे लगते हैं' एकता कपूर के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले सीरियल में से एक है। उनका आखिरी प्रोजेक्ट एक वेब शो, 'खलबली रिकॉर्ड्स' था, जो 12 सितंबर, 2024 को रिलीज हुआ था।
Image Source : InstagramNext : एक्टिंग-IPL के बाद राजनीति में एंट्री करेंगी प्रीति जिंटा? झल्लाकर बोलीं- 'यही दिक्कत है, मंदिर जाने का...'