

कई एक्ट्रेस ऐसी रही हैं, जिन्होंने दौलत शोहरत होने के बाद भी अंतिम दिन तकलीफ में गुजरे थे। वो कोई और नहीं बल्कि 'रामायण' में मंथरा का किरदार निभाने वाली ललिता पवार थी, जो अपने दौर की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी।
Image Source : Screen grab from Tilak youtubeललिता पवार उन चंद अभिनेत्रियों में से एक थी, जिनका नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि टीवी जगत में भी काफी मशहूर था। इस अभिनेत्री ने अपने समय के कई बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम किया।
Image Source : Screen grab from Tilak youtube18 अप्रैल, 1916 को जन्मी इस अभिनेत्री ने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी उपलब्धियां और योगदान तो यादगार हैं ही, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। ललिता आज भी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं।
Image Source : Screen grab from Tilak youtubeललिता पवार ने कई फिल्मों और टेलीविजन शोज में काम किया। उन्होंने हिंदी, मराठी और गुजराती सिनेमा में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। हालांकि, उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। उनके उभरते सितारे जल्द ही दुखद घटनाओं के अंधेरे में खो गए।
Image Source : Instagram/@filmhistorypicsललिता पवार को ज्यादातर लोग रामानंद सागर के टेलीविजन धारावाहिक रामायण में 'मंथरा' के रूप में उनके शानदार अभिनय के लिए याद करते हैं। कई मुश्किल परिस्थितियों के बाद भी अभिनेत्री ने हार नहीं मानी और अपने करियर को संवारे रखा। इस बीच, उनकी छोटी बहन ने ही धोखा दे दिया।
Image Source : Instagram/@filmhistorypicsजी हां, यह बात 1930 के दशक के बीच की है जब ललिता ने फिल्म निर्माता गणपतराव पवार से शादी की। शादी के कुछ दिनों बाद ललिता को पता चला कि उनके पति का अफेयर उनकी ही छोटी बहन के साथ चल रहा था।
Image Source : Instagram/@filmhistorypicsइसके बाद ललिता पवार ने गणपतराव से शादी तोड़ दी और आगे बढ़ने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता राज कुमार गुप्ता से शादी और उनके एक बेटे जय पवार भी हैं।
Image Source : Instagram/@ultrameplहालांकि, उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। दूसरी शादी के बाद अभिनेत्री को पता चला कि उन्हें मुंह का कैंसर है। दर्शकों के बीच वह अपने निगेटिव किरदारों के लिए मशहूर थी।
Image Source : Instagram/@ultramepl4 फरवरी 1998 को ललिता ने पुणे स्थित अपने बंगले में अंतिम सांस ली। उनके अंत समय में उनका परिवार उनके साथ नहीं था। उनके निधन के तीन दिन बाद उनका परिवार वहां पहुंचा था।
Image Source : Instagram/@ultrameplNext : करवा चौथ पर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को दिया सोने का हार, देख फटी रह जाएंगी आंखें