

रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी पिछले दिनों काफी चर्चा में रहीं। समारा का नानी नीतू कपूर के साथ फोटो सेशन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। जिस पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी रिएक्शन दिया।
Image Source : Instagramरणबीर कपूर की भांजी यानी समारा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसे लेकर रिद्धिमा ने एक खुलासा किया है।
Image Source : Instagramरिद्धिमा की शिकायत है कि समारा बार-बार अपना इंस्टा अकाउंट पब्लिक कर देती हैं। रिद्धिमा ने कहा- मैं बार-बार कहती हूं, समारा प्राइवेट... और ये अकाउंट पब्लिक कर देती है।
Image Source : Instagramरिद्धिमा ने Galatta से बातचीत में कहा- 'मैं कहती हूं कि समारा इसे प्राइवेट रखो। इस पर समारा का जवाब होता है- फिर क्या फायदा है सोशल मीडिया पर होने का।'
Image Source : Instagramरिद्धिमा आगे बताती हैं- 'मैं उससे कहती हूं, तुम अभी सिर्फ 13 साल की हो। पहली बात तो ये कि मैं नहीं चाहती कि इसका अकाउंट हो।'
Image Source : Instagramइससे पहले भी रिद्धिमा ने समारा के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर बात की थी और कहा था- 'मैं हमेशा इस पर नजर रखती हूं और बताती रहती हूं कि क्या पोस्ट कर सकते हैं और क्या नहीं।'
Image Source : Instagram'मैंने समारा से यहां तक कहा कि तुम्हे अपना अकाउंट डिलीट करना होगा, बस। तुम अब ये तब इस्तेमाल करोगी, जब बड़ी हो जाओगी। या फिर इसे प्राइवेट रखो।'
Image Source : Instagramरिद्धिमा समारा से कहती हैं- 'तुम अपना अकाउंट पब्लिक नहीं रख सकती, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा समूह है जो तुम्हें पसंद नहीं करेंगे और तुम अभी ये सब समझने के लिए काफी छोटी हो।'
Image Source : Instagram'वो लोग तुम्हारे बारे में गलत बातें कहेंगे। या तो तुम अकाउंट प्राइवेट रखो या फिर अपनी चमड़ी मोटी कर लो। ये चॉइस है, जिसे इसको चुनना होगा क्योंकि इसे सोशल मीडिया पर रहना है।'
Image Source : InstagramNext : 9 ट्रैजिक रोमांटिक फिल्में, जो नम कर देंगी आपकी आंखें