

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म 'आजाद' से फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं।
Image Source : Instagramराशा की फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
Image Source : Instagramअपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए राशा थडानी अपने ऑनस्क्रीन हीरो अमन देवगन के साथ शनिवार को बिग बॉस-18 के सेट पर पहुंची थीं।
Image Source : Instagramयहां राशा थडानी ने अपनी मां के पुराने दोस्त सलमान खान से भी मुलाकात की। इतना ही नहीं सलमान खान ने राशा की खूब तारीफ भी की है।
Image Source : Instagramयहां राशा ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। यहां राशा के डांस मूव्स देखकर फैन्स भी काफी खुश हो गए।
Image Source : Instagramराशा ने अपनी फिल्म के गाने 'उई अम्मा' के बेहतरीन डांस मूव्स दिखाकर न केवल सलमान खान को खुश कर दिया बल्कि रवीना टंडन भी इम्प्रेस दिखाई दीं।
Image Source : Instagramसलमान खान ने राशा को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी। राशा और सलमान खान की पुरानी फोटो भी बिग बॉस के सेट पर दिखाई गईं।
Image Source : Instagramबता दें कि रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ ही की थी। इसके बाद दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है।
Image Source : Instagramअब रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आने वाली हैं।
Image Source : InstagramNext : 'गदर 2' फेम अमीषा पटेल की शूटिंग के दौरान सनी देओल ने बचाई थी जान