व्हील चेयर पर किया था छावा का प्रमोशन, अब रश्मिका ने दिखाया वीडियो

व्हील चेयर पर किया था छावा का प्रमोशन, अब रश्मिका ने दिखाया वीडियो

Image Source : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बीते 3 साल से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं। रश्मिका की फिल्में लगातार कमाई के मामले में नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

Image Source : Instagram

इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म देने वाली हीरोइन भी रश्मिका मंदाना बन गई हैं। इसी महीने रिलीज हुई रश्मिका की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है।

Image Source : Instagram

अब अपनी फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रही रश्मिका मंदाना फैन्स के साथ भी अपनी झलकियां शेयर करती रहती हैं।

Image Source : Instagram

बीते दिनों छावा के प्रमोशन के दौरान रश्मिका को पैर में चोट लग गई थी। लेकिन रश्मिका चोटिल पैर से भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करती रहीं।

Image Source : Instagram

रश्मिका ने व्हील चेयर पर चलकर ईवेंट्स में हिस्सा लिया है। अब रश्मिका ने इसका एक वीडियो शेयर किया है।

Image Source : Instagram

जिसमें रश्मिका व्हील चेयर पर प्रमोशन में शामिल हो रही हैं। रश्मिका को कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

रश्मिका की इस वीडियो पर फैन्स ने भी प्रतिक्रिया दी है और उनके डेडिकेशन की तारीफ भी की है।

Image Source : Instagram

रश्मिका मंदाना अब छावा के बाद अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

Image Source : Instagram

बीते 3 साल में रश्मिका ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही इस साल भी रश्मिका को बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जलवा बरकरार रखने का भी प्लान होगा।

Image Source : Instagram

Next : वीर पहाड़िया 'लंगड़ी डांस' स्टेप से हुए ट्रोल, अब कहा- मजा आ रहा है और करो कमेंट्स'