वीर पहाड़िया 'लंगड़ी डांस' स्टेप से हुए ट्रोल, अब कहा- मजा आ रहा है और करो कमेंट्स'

वीर पहाड़िया 'लंगड़ी डांस' स्टेप से हुए ट्रोल, अब कहा- मजा आ रहा है और करो कमेंट्स'

Image Source : instagram

बॉलीवुड की दुनिया में आज तक कई सेलेब्स ट्रोल हुए हैं। हाल ही में वीर पहाड़िया को भी उनके एक स्टेप की वजह से ट्रोल किया गया था। अब एक्टर को ट्रोल होने में मजा आ रहा है।

Image Source : instagram

वीर पहाडिया ने अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' में काफी दमदार एक्टिंग की थी। फिल्म को लेकर एक्टर ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।

Image Source : instagram

एक्टर को उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' के एक गाने को लेकर खूब ट्रोल किया गया था। एक्टर को 'रंग' गाने में 'लंगड़ी' डांस स्टेप करने के लिए ट्रोल किया था।

Image Source : instagram

हाल ही में वीर ने हॉटरफ्लाई से बातचीत करते हुए अपनी ट्रोलिंग को लेकर भी बात की। एक्टर ने कहा, 'मैंने पूरी लाइफ उन एक्ट्रेस या एक्टर को फॉलो किया है, जिनको ट्रोल किया जाता है। उनकी मीम बनाई जाती है। अब तो मैं भी मीम बन गया हूं।'

Image Source : instagram

एक्टर ने आगे कहा, 'जबसे मेरा गाना आया है और जब से ये वायरल हुआ है और ट्रोल हुआ हूं। मेरी इतनी इंगेजमेंट बढ़ गई है की मेरे लिए बहुत से रास्ते और दरवाजे खुल गए हैं।'

Image Source : instagram

उन्होंने आगे कहा, 'मैं दो शादियों में गया था। मैं वहां ये स्टेप कर के आ चुका हूं। दुलहन के साथ में वो लंगड़ी वाली डांस स्टेप किए। मैंने दूल्हे को बोला है। ये पांचवां राउंड हो गया है और अगर मैंने दो और कर दिये तो दुल्हन मेरी हो जाएगी।'

Image Source : instagram

वीर पहाड़िया ने 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड में डेव्यू किया। फिल्म में एक्टर की कमाल की एक्टिंग देखने को मिली थी। इस फिल्म में वीर पहाड़िया लीड रोल में थे।

Image Source : instagram

फिल्म में एक्टर ने एक एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया था। अपने किरदार से एक्टर ने अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। लेकिन उनकी फिल्म को लोगों ने मिला-जुला रिस्पांस दिया है।

Image Source : instagram

वीर पहाड़िया ने इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान, निम्रत कौर, वरुण बडोला जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।

Image Source : instagram

Next : प्राजक्ता कोली बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे, 13 साल तक किया डेट