

टीवी एक्टर रोमित राज ने आखिरकार एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ अपनी शादी टूटने की वजह बता दी है। यह बात सालों पहले उनकी चर्चित शादी के टूटने के बाद सामने आई है।
Image Source : Instragramदोनों की मुलाकात उनके शो के सेट पर हुई थी और उन्होंने छह महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन शादी से पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
Image Source : Instagramयूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में बातचीत में, रोमित से शिल्पा के साथ ब्रेकअप के बारे में पूछा गया और उन्होंने बताया, 'हां, लेकिन यह बहुत पहले की बात है। 16 साल पहले। हम मायका साथ जिंदगी भर का के सेट पर मिले थे। हम 1.5 साल तक साथ काम किया। बॉम्बे आया हुआ मुझे 10 साल हो गए और मैं उन 10 सालों में किसी से नहीं मिला।'
Image Source : Instagramटीवी की भाभी के बारे में बात करते हुए रोमित राज ने कहा, 'शिल्पा बहुत अच्छी इंसान हैं, वह बहुत प्यारी हैं। वह सभी के साथ बहुत अच्छे से रहती थीं। उनकी और मेरी अच्छी बॉन्ड थी। हालांकि, अब वह टीवी की मशहूर भाभी बन छाई हुईं। वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस भी हैं।'
Image Source : instagramएक्टर ने अपने रिश्ते के बारे में आगे कहा, 'सह-कलाकार के तौर पर हम साथ काम कर रहे थे। हमें लगा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। 6 महीने का एक ऐसा दौर था जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और मैंने अपने माता-पिता को भी बता दिया था।'
Image Source : Instagram'मुझे लगता है कि 6 महीने बाद हमें एहसास हुआ कि हम साथ रहने के लिए नहीं बने हैं और हमें शादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर हम शादी कर लेते हैं तो शायद जल्दी तलाक हो जाता। शिल्पा और मेरा ये फैसला सही था।'
Image Source : Instagramरोमित ने यह भी बताया कि उनके बीच चीजें ठीक क्यों नहीं थी। उन्होंने कहा, 'हम दो मजबूत इरादों वाले व्यक्ति थे और हमारे पास उस वक्त अच्छा काम भी था। हम दोनों को लगा कि हमारा रिश्ता नहीं च पाएगा। वह पहली व्यक्ति थीं, जिन्होंने कहा था कि हमें साथ नहीं रहना चाहिए।'
Image Source : Instagramजब शिल्पा ने चीजों को खत्म करने का फैसला किया, तो रोमित ने उनके फैसले में उनका साथ दिया, 'जब उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला किया तो मैंने उनकी मां और भाई से बात की। उनसे मैंने सारी बातें शेयर की। परिवार ने कहा कि तुम जो कह रहे हो सही कह रहे हो और शिल्पा भी अपनी जगह सही है, इस तरह हमने शादी तोड़ दी।'
Image Source : Instagramरोमित राज 2002 में 'शाका लाका बूम बूम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मशहूर टीवी एक्टर हैं। हाल ही में, अभिनेता को सबसे लंबे समय से चले आ रहे डेली सोप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखा गया था, जिसे एक महीने बाद उन्होंने अलविदा कह दिया।
Image Source : InstagramNext : सफेद साड़ी में लिपटी हसीना, न ढेर सारा मेकअप न कोई तामझाम, सादगी लूट रही दिल