

रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया और बीते 5 दिनों की हालत बयां की है।
Image Source : @rubinadilaik/Instagramरुबीना दिलैक ने बताया कि वो तेज बारिश और लैंडस्टाइड में फंसी रहीं और इसके चलते उन्हें अपनी बेटियों के साथ समय बिताने का कम वक्त मिला।
Image Source : @rubinadilaik/Instagramतस्वीरें दिखाते हुए रुबीना दिलैक ने कुछ लम्हों की झलकियां साझा कीं और कहा कि वो ठीक हैं।
Image Source : @rubinadilaik/Instagramउन्होंने लिखा, 'पिछले 5 दिन बेहद उतार-चढ़ाव भरे रहे! हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और भारी बारिश ने सड़कों, राजमार्गों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया है।'
Image Source : @rubinadilaik/Instagramइसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा, 'संक्षेप में कहें तो कई परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं! मेरी संवेदनाएं उन सभी (मेरे रिश्तेदारों सहित) के साथ हैं जो इस दुख से जूझ रहे हैं!'
Image Source : @rubinadilaik/Instagramफिर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि ईश्वर की कृपा से मैं और मेरा परिवार सुरक्षित हैं, हालांकि मैं अपनी बेटियों को ज़्यादा देर तक गोद में नहीं ले पाई।'
Image Source : @rubinadilaik/Instagramआखिर में एक्ट्रेस ने कहा, 'लेकिन मैं आभारी हूं कि वे स्वस्थ और खुश हैं और निश्चित रूप से एक सुरक्षित वातावरण में हैं!'
Image Source : @rubinadilaik/Instagramएक्ट्रेस ने उस जगह के बारे में भी बताया जहां वो रुकी थीं, 'एक जगह हमें राहत मिली है, जिन्होंने इस तनाव और अप्रत्याशित परिस्थितियों में हमारे लिए अपने द्वार खोल दिए।'
Image Source : @rubinadilaik/InstagramNext : 'छोरियां चली गांव' से इस हसीना का कटा पत्ता, रियेलिटी शो से बाहर हुई ये पहली कंटेस्टेंट