

‘कुंडली भाग्य’ शो की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है।
Image Source : instagramरूही चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो को पोस्ट किया है। फोटो में एक्ट्रेस और उनके पति शिवेंद्र साइनियोल ने अपनी बेटी की उंगलियां पकड़ी हैं।
Image Source : instagramरूही चतुर्वेदी ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'दुआ रूही साइनियोल, यह विश्वास करना मुश्किल है कि हमारा परिवार पूरा हो गया है।'
Image Source : instagramएक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दुआ नाम बहुत अच्छा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'लिटिल मिस दुआ पहले से ही शाका साइन कर रही है।'
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है, जिसका मतलब है प्रार्थना करना होता है। एक्ट्रेस के कुछ फैंस इस नाम से खुश हैं तो कुछ उनको ट्रोल कर रहे हैं।
Image Source : instagranएक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम कॉपी पेस्ट कर दिया है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपने दुआ नाम दीपिका की बेटी को ही देख कर रखा है।'
Image Source : instagramरूही चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अकसर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।
Image Source : instagramरुही ने ‘कुंडली भाग्य’ शो से अपनी एक खास पहचान बनाई है। ‘कुंडली भाग्य’ शो काफी हिट भी हुआ। शो में एक्ट्रेस ने शर्लिन की किरदार निभाया और लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी।
Image Source : instagramटीवी शो के अलावा एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाया है। एक्ट्रेस 'आलाप', 'पगड़ी', 'कंगना', 'लवयूटर्न' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : instagramNext : 48 साल के एक्टर ने किया 22 साल की मिलेना से निकाह, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक