

करवा चौथ के खास मौके पर कई टेलीविजन हस्तियों ने बेहद उत्साह और खुशी के साथ इस त्यौहार को मनाया। जहां आरती सिंह ने अपना पहला करवा चौथ मनाया, वहीं रूपाली गांगुली ने इस त्यौहार को मनाकर साबित कर दिया कि प्यार कभी खत्म नहीं होता।
Image Source : Instagramहर साल की तरह इस साल भी भारती सिंह ने बड़े ही शान और स्टाइल के साथ अपनी दोस्तों संग मिलकर करवा चौथ का व्रत रखा था। भारती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें इस जश्न की झलक दिखाई गई।
Video Source : Instagramअनुपमा के किरदार से मशहूर हुईं रूपाली गांगुली ने लाल साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने उनके करवा चौथ लुक में चार चांद लगा दिए। इस तस्वीरें में उनके पति अश्विन के वर्मा भी दिख रहे हैं।
Image Source : Instagramआरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में पूजा करने से लेकर मेहंदी लगाने तक की झलक दिखाई।
Image Source : Instagramदिशा परमार और राहुल वैद्य की तस्वीरें भी छाई हुई है। लाल साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर ने एक्ट्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। उन्होंने मिनिमल लुक में दिल जीत लिया।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला को वीडियो कॉल करके अपना व्रत तोड़ा है। अभिनेत्री ने छलनी से चांद को देखा और फिर वीडियो कॉल पर अपने पति के साथ रस्म निभाई। उन्होंने अपनी मेहंदी की तैयारियों की एक झलक भी साझा की।
Image Source : Instagramपंखुड़ी अवस्थी ने सोशल मीडिया पर अपने पति गौतम रोडे के साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही प्रशंसकों को करवा चौथ के मेहंदी की एक झलक भी दिखाई।
Image Source : Instagramश्रद्धा आर्या, जो जल्द ही अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली है। उन्होंने भी करवा चौथ की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
Image Source : InstagramNext : बेड रेस्ट पर रकुल प्रीत सिंह, कमर में बेल्ट बांध मनाया पहला करवा चौथ, पति जैकी भगनानी ने भी रखा व्रत