

मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सई ताम्हणकर अपने कुछ खुलासों को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की और कई शॉकिंग खुलासे किए।
Image Source : Instagramसई ताम्हणकर ने 2013 में मशहूर प्रोड्यूसर अमेय गोसावी से शादी की थी और 2 ही साल में दोनों अलग हो गए।
Image Source : Instagramअब Hauterrfly के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी शादी और तलाक पर बात की और कई शॉकिंग खुलासे किए।
Image Source : Instagramसई ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कोर्ट में अपना डिवोर्स फाइनलाइज होने के बाद उन्होंने और अमेय ने अपने 8-10 दोस्तों के साथ पार्टी की थी।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने कोर्ट में अपने तलाक के दौरान के एक्सपीरियंस पर बात करते हुए कहा- 'वो जगह किसी मार्केट की तरह लगती है, जहां वो आपका नाम चिल्लाते हैं।'
Image Source : Instagram'मेरे लिए जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात थी वो ये कि उन्होंने मुझे सई ताम्हणकर गोसावी' कहकर बुलाया, क्योंकि तलाक के पेपर पर मेरा यही नाम था। हालांकि, मैंने इसे नहीं बदला था।
Image Source : Instagram'तलाक के बाद हम दोनों अजीबोगरीब स्पेस में थे। हम बस रिलैक्स करना चाहते थे, इसलिए हमने ड्रिंक के लिए बाहर जाने का फैसला किया।'
Image Source : Instagramसई आगे कहती हैं- 'वहां सब रोने लगे, हमने कुछ प्यार भरी बातें कीं और जिंदगी को लेकर कुछ सलाह दीं। कुछ करीबी दोस्तों को इसकी जानकारी थी, इसलिए उन्होंने हमें फोन किया था।'
Image Source : Instagram'फिर एक-एक कर और भी फोन आने लगे कि तुम कैसे हो, क्या सब ठीक है? जैसे-जैसे वो लोग फोन कर रहे थे, हमने उन्हें अपनी लोकेशन बताई और फिर 8-10 लोग वहां आ गए। फिर हमने साथ मिलकर शराब पी और अच्छा समय बिताया।'
Image Source : Instagramसई ने बताया कि तलाक के बाद भी वह एक्स हसबैंड अमेय के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते भी रहते हैं।
Image Source : InstagramNext : इब्राहिम की शर्टलेस फोटो पर फिसला पलक तिवारी का दिल, देखते ही दे डाला ये रिएक्शन