

सैफ अली खान की भांजी और सोहा अली खान और कुणाल खेमू की क्यूट बेटी इनाया 8 साल की हो गई है।
Image Source : sabapataudi/Instagram29 सिंतबर को इनाया का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इसके लिए एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसकी झलकियां मौसी सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
Image Source : sabapataudi/Instagramइनाया के बर्थडे पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। मम्मी सोहा, मौसी सबा और नानी शर्मिला टैगोर भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं।
Image Source : sabapataudi/Instagramइनाया की मामी करीना कपूर खान भी इस पार्टी में शामिल हुईं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आया।
Image Source : sabapataudi/Instagramइनाया की बर्थडे पार्टी का थीम पिंक रखा गया था और करीना ने भी इस खास मौके के लिए पिंक आउटफिट ही चुना।
Image Source : sabapataudi/Instagramतस्वीरों में सभी के साथ दिख रही करीना कपूर ने काफी कैजुअल और कंफी कपड़े कैरी किए। वो स्पोर्टी लुक में नजर आईं और टी-शर्ट संग ट्रैक पैंट में दिखीं।
Image Source : sabapataudi/Instagramइनाया भी अपने बर्थडे पर प्रिन्सेज की तरह तैयार नजर आईं। उन्होंने स्कर्ट, टॉप, स्टॉकिंग और सन ग्लासेज से अपने क्यूट लुक को पूरा किया था।
Image Source : sabapataudi/Instagramसबा पटौदी और सोहा ने फ्लोरल ड्रेसेज कैरी की थीं। इसके अलावा शर्मिला टैगोर सिंपल सूट में एलिगेंट लगीं।
Image Source : sabapataudi/InstagramNext : नेहा धूपिया ने लिया 21 दिन में फिट होने का वेलनेस चैलेंज, शेयर किया घरेलू नुस्खा