सैफ अली खान ने जब बेटे को दिखाई अपनी 700 करोड़ बजट वाली फिल्म, खराब हुआ तैमूर का मूड, बोलना पड़ा SORRY

सैफ अली खान ने जब बेटे को दिखाई अपनी 700 करोड़ बजट वाली फिल्म, खराब हुआ तैमूर का मूड, बोलना पड़ा SORRY

Image Source : Instagram

ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' 2023 में रिलीज हुई और ये तभी से चर्चा में आ गई थी जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था।

Image Source : Instagram

2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' अब तक की सबसे विवादित फिल्मों में से है, जिसे लेकर फिल्म के निर्देशक से लेकर कलाकारों तक को खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।

Image Source : Instagram

दर्शकों को ना तो फिल्म का वीएफएक्स भाया और ना ही डायलॉग। महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।

Image Source : Instagram

आदिपुरुष में प्रभास लीड रोल में थे और सैफ अली खान ने लंकेश की भूमिका निभाई थी। जिसे लेकर उन्हें भी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।

Image Source : Instagram

अब सैफ अली खान ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने 9 साल के बेटे तैमूर को आदिपुरुष दिखाई तो उनका रिएक्शन कैसा था।

Image Source : Instagram

नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर सैफ ने कहा- 'मैंने हाल ही में तैमूर को आदिपुरुष दिखाई। फिल्म देखकर वह कुछ देर बाद मुझे घूरने लगा और मुझे कहना पड़ा- ओह सॉरी।'

Image Source : Instagram

वहीं जैसे ही सैफ अली खान ने बेटे को सॉरी कहा, जवाब में तैमूर ने कहा- 'कोई बात नहीं। मैंने आपको माफ किया।'

Image Source : Instagram

बता दें, ओम राउत ने आदिपुरुष में रामायण को मॉडर्न वर्जन में पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया।

Image Source : Instagram

फिल्म के डायलॉग्स पर तो दर्शक इतने भड़क उठे कि मेकर्स को माफी तक मांगनी पड़ गई। फिल्म को कई बदलावों के बाद रिलीज किया गया था, फिर भी ये अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी।

Image Source : Instagram

Next : बॉलीवुड की वो 'मां' जिसकी बेटे ने भी नहीं ली सुध, कंगाली में कटा आखिरी दौर