हमले के बाद सैफ अली खान ने काम पर की वापसी, गले में चोट के निशान लिए इवेंट में पहुंचे नवाब

हमले के बाद सैफ अली खान ने काम पर की वापसी, गले में चोट के निशान लिए इवेंट में पहुंचे नवाब

Image Source : Instagram

सैफ अली खान पर हमले की खबर ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला दिया था, वहीं अभिनेता के फैंस भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे।

Image Source : Instagram

हालांकि, अब सैफ पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और काम पर भी वापसी कर ली है। अभिनेता अब अपनी आगामी फिल्म ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

Image Source : Instagram

हमले के बाद पहली बार अभिनेता को नेटफ्लिक्स इवेंट में देखा गया, जहां वह गर्दन पर बड़े निशान के साथ दिखाई दिए।

Image Source : Instagram

दरअसल, नेटफ्लिक्स के इवेंट में सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म भी अनाउंस हुई, जिसके लिए अभिनेता इवेंट में पहुंचे थे।

Image Source : Instagram

सैफ अली खान अब 'ज्वेल थीफः द हीस्ट बिगिन्स' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।

Image Source : Instagram

सैफ अली खान इवेंट में ऑल डैनिम लुक में नजर आए, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Image Source : Instagram

अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सैफ अली खान ने खुशी जाहिर की और कहा- 'यहां आपके सामने खड़े होकर बहुत अच्छा लग रहा है और यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'

Image Source : Instagram

ज्वेल थीफ में कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सैफ ने फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Image Source : Instagram

इस फिल्म में सैफ अली खान, सिद्धार्थ आनंद के साथ 17 साल बाद काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थ आनंद के साथ सलाम नमस्ते और ता रम पम में काम किया था।

Image Source : Instagram

Next : सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश पर भड़कीं अर्चना गौतम, क्यों बोलीं- 'मैं थूक कर नहीं चाटूंगी'