

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ रियलिटी शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार इस शो में तेजस्वी प्रकाश से लेकर उषा नाडकर्णी ने भाग लिया है।
Image Source : xइस सीजन में तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, अर्चना गौतम, गौरव खन्ना, चंदन प्रभाकर,राजीव अदातिया, मिस्टर फैजू , निकी तंबोली, राजीव अदातिया ने भाग लिया है।
Image Source : xहाल ही के एपिसोड में एक हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जिसमें तेजस्वी और अर्चना के बीच लड़ाई हो गई। इससे पहले के एपिसोड में भी अर्चना और उषा नाडकर्णी की लड़ाई हुई थी।
Image Source : xशो के एक प्रोमो वीडियो में सेलिब्रिटी को दो भागों में बाटा गया था, जिसमें से अर्चना को किसी ने अपनी टीम में नहीं लिया, जिसकी वजह से अर्चना गुस्सा हो जाती हैं।
Image Source : Instagramफराह खान अर्चना गौतम से कहती हैं, 'अर्चना तुम्हें किसी ने भी सेलेक्ट नहीं किया।' अर्चना कहती हैं- 'ऐसे इंसल्ट फील होती है।' तभी तेजस्वी प्रकाश ने कहा, 'तुम्हें उन्होंने भी सेलेक्ट नहीं किया।'
Image Source : xतेजस्वी की इस बात से अर्चना नाराज हो गईं। गुस्से में एक्ट्रेस कहती हैं- 'मैं थूक के नहीं चाटूंगी तेजस्वी समझी तुम', जिसके बाद दोनों में बहस होने लगी।
Image Source : Instagramसेलिब्रिटी मास्टरशेफ में फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार जज हैं। इस रियलिटी शो को आप सोमवार से शुक्रवार तक सोनी टीवी पर देख सकते हैं।
Image Source : xतेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री की एक प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। ये 'बिग बॉस 15' की विजेता भी रही, जिसके बाद तेजस्वी 'नागिन 6' में लीड रोल में नजर आई थीं। लोगों ने उनके किरदार को काफी पसंद भी किया था।
Image Source : Instagramअर्चना गौतम भी टीवी की एक जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्होंने कई शो करके अपनी एक खास पहचान बनाई है। अर्चना 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं, जहां उनके चुलबुले अंदाज को लोगों ने काफी प्यार दिया था।
Image Source : InstagramNext : एक KISSING सीन जब एक्टर के लिए बन गया सिरदर्द, देने पड़े थे 37 रीटेक