

2016 में आई फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैनने 5 फरवरी 2025 को शादी कर ली है।
Image Source : Instagramपाकिस्तानी अभिनेता आमिर गिलानी से मावरा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
Image Source : Instagramबुधवार को खुद अभिनेताओं ने आधिकारिक पुष्टि की है। उनकी खूबसूरत शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Image Source : Instagramमावरा ने इस सरप्राइज से अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। इसके साथ ही मावरा ने एक बेहतरीन हैशटैग से भी हमारा ध्यान खींचा है।
Image Source : Instagramमावरा ने अपने और आमिर के नामों को मिलाकर हैशटैग #MawraAmeerHoGayi बनाया है।
Image Source : Instagramउन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अफरातफरी के बीच...मैंने तुम्हें पा लिया। बिस्मिल्लाह 5.2.25'
Image Source : Instagramमावरा की शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। दोनों लाहौर फोर्ट में पोज देते नजर आए।
Image Source : Instagramमावरा ने अपने खास दिन पर हल्के आसमानी रंग का लहंगा और चोली पहना है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
Image Source : Instagramवहीं अमीर गिलानी ने गहरे हरे रंग का कुर्ता सलवार और उस पर मैचिंग दुपट्टा लिया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग वेस्टकोट भी लिया है।
Image Source : InstagramNext : जैस्मिन भसीन बॉयफ्रेंड संग न्यू यॉर्क में कर रही फन, बर्फ में करती दिखीं मस्ती