

2009 में रिलीज हुई 'रेणिगुंडा' फिल्म से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस सनुषा संतोष ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में काम किया है।
Image Source : Instagramसनुषा ने साल 2000 में डेब्यू किया था और 9 साल के संघर्ष के बाद रेणिगुंडा से डेब्यू किया। लेकिन, इसके बाद भी उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
Image Source : Instagramइस बीच सनुषा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसकी वजह है उनकी नई उपलब्धि।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस सनुषा ने 2000 में रिलीज हुई 'दादा साहेब' से बतौर चाइल्ड एक्टर सिनेमा में कदम रखा था और फिर विक्रम की तमिल फिल्म 'कासी' में भी नजर आईं।
Image Source : Instagramइसके बाद सनुषा'सुंदर ट्रैवल्स' में नजर आईं। मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने तमिल सिनेमा का रुख किया।
Image Source : Instagramसनुषा ने अपने करियर में 'भीमा', 'रेणिगुंडा', 'एलेक्स पांडियन', 'नालै नमथे', 'एथन', 'कोडी वीरन' जैसी फिल्मों में काम किया।
Image Source : Instagramसनुषा आखिरा बार 2023 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'Jaladhara Pumpset Since 1962' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
Image Source : Instagramसनुषा ने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली और अब डिग्री हासिल कर ली है। इस संबंध में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और खुशी जाहिर की है।
Image Source : Instagramसनुषा संतोष ने स्कॉटलैंड से पढ़ाई कर डिग्री हासिल की है और 2 साल की मेहनत के बाद पढ़ाई का अनुभव साझा किया है।
Image Source : InstagramNext : एक्स ने कहा टाइमपास, अब नए बॉयफ्रेंड संग क्रूज पर शुरू हुआ एक्ट्रेस का रोमांस