

'सपने सुहाने लड़कपन के' टीवी के पॉपुलर सीरियल में से एक हैं, जिसकी कहानी रचना और गुंजन की थी।
Image Source : Designजहां शो में रचना हर वक्त डरी सहमी नजर आती थीं तो वहीं गुंजन बड़ी मस्तीखोर थीं। दोनों ही किरदारों को खूब प्यार मिला।
Image Source : Designबता दें कि रचना और गुंजन का किरदार एक्ट्रेस महिमा मकवाना और रूपल त्यागी ने निभाया था, जिसके बाद वह काफी पॉपुलर हो गई थीं।
Image Source : Designइसी बीच 8 साल बाद दोनों का रियूनियन हुआ जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
Image Source : Designइस खास पल की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर महिमा ने शेयर की, जिसमें वह रूपल के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।
Image Source : Designलुक की बात करें तो फोटो में महिमा येलो कलर की टी-शर्ट में नजर आईं। तो वहीं, रूपल त्यागी को रेड कलर की हॉल्टर ड्रेस में दिखीं।
Image Source : Designमहिमा के अलावा रूपल त्यागी ने भी अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सपने सुहाने लड़कपन के' के लिए एक ट्रीट है! रचना और गुंजन की मुलाकात बहुत दिनों बाद हुई! यह कितना प्यारा एहसास था।
Image Source : Designफिलहाल रचना और गुंजन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
Image Source : InstagramNext : श्रद्धा कपूर ने कैजुअल लुक से मचाई हलचल, कॉलर ऊपर करके दिखाया टशन, देखें किलर फोटोज