

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के कारण अक्सर लाइमलाइट में छाए रहते हैं। क्रिसमस के मौके पर कपल ने अपनी लाडली का चेहरा दिखाया था।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने जब अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया था तो हर कोई कहने लगा कि राहा काफी हद तक अपने दादा ऋषि कपूर की तरह ही दिखती हैं।
Image Source : Instagramइसके बाद राहा अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आने लगी। अब तो राहा चलने भी लगी है, जिसकी तस्वीर और वीडियो भी सामने आई है।
Image Source : Instagramआलिया ने अपने इंस्टा स्टोरी इस साल होली पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी बेटी राहा और पति रणबीर संग पड़ोसी के साथ होली खेलती दिखाई दी थी।
Image Source : Instagramइस वीडियो में देखने को मिलता है कि जब आलिया-रणबीर होला खेल रहे होते हैं तो राहा कैसे खुद को रंग से बचाने के लिए इधर-उधर चलती फिरती दिखती हैं।
Image Source : Instagramवहीं इसके पहले एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें राहा को गार्डन में चलते और दौड़ते हुए देखा गया था। ये तस्वीर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बंगले की है।
Image Source : Instagramइस तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और राहा नजर आ रहे हैं। सभी घर के गार्डन में खड़े हैं। दूसरी तरफ राहा है जो हाथ पीछे बांधे हुए एक पैर उठाए और दूसरे पैर को जमीने पर रखे हुए खड़ी है।
Image Source : Instagramवहीं जब भी राहा स्पॉट होती हैं तो सबी का ध्यान उनके क्यूट एक्सप्रेशन्स पर ही होता है जो बिल्कुल आलिया की तरह है। इतना ही नहीं रणबीर कपूर की लाडली जब भी कैमरा देखते ही तो क्यूट पोज और एक्सप्रेशन्स देने लगती है।
Image Source : InstagramNext : 'हे बेबी' की सुपर क्यूट बच्ची अब हो गई है इतनी बड़ी, डिंपल देख हो जाएंगे फिदा