32 साल बाद इतना बदल गई शाहरुख खान की 'ऐना', लुक देख रह जाएंगे दंग

32 साल बाद इतना बदल गई शाहरुख खान की 'ऐना', लुक देख रह जाएंगे दंग

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' का हर किरदार लोगों को आज भी बहुत अच्छे से याद है। 1994 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आई क्यूट सी 'ऐना' भी आपको याद होगी।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

शाहरुख खान की 'ऐना' का किरदार सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने निभाया था। एक्ट्रेस सुचित्रा ने अपने चुलबुले अंदाज और मासूम चेहरे से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, जिसकी वजह से आज भी वह चर्चा में रही हैं।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

आज 'कभी हां कभी ना' की ऐना का रंग-रूप काफी बदल गया है और चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं। इसी बीच, सुचित्रा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचान पाना आसान नहीं है।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

जब ये फिल्म रिलीज हुई थी को लोग ऐना के फैंन हो गए थे। फिल्म में ऐना का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ होते थे। वह फिल्म में छोटे बालों और फ्रॉक में नजर आती थीं।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

सुचित्रा कृष्णमूर्ति अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं और बी-टाउन पार्टी में भी शामिल नहीं होती हैं। हाल में ही उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें वह अब पहले जैसी ऐना नहीं लग रहीं।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

27 नवंबर 1975 को जन्मी सुचित्रा ने महज 13 साल की उम्र में टीवी सीरियल 'चुनौती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग भी की और साउथ की फिल्मों में भी काम किया। वह अब एक ऑथर और पेंटर भी हैं।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

हालांकि, उन्हें असली पहचान अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'कभी हां कभी ना' से मिली। फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई सुचित्रा ने अपनी क्यूटनेस और मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

सुचित्रा अपनी डेब्यू फिल्म के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं। सुचित्रा अभिनय के साथ ही सिंगिंग में भी माहिर हैं। एक्ट्रेस सुचित्रा ने खुद बताया था कि उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने अपने परिवार के साथ समय बीतने के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई थी। हालांकि, अंक वक्त ऐसा भी था, जब उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया था।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

सुचित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। साथ ही अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट भी शेयर करती है। शेखर कपूर से कई सालों पहले अलग होने के बाद वो अपनी बेटी के साथ ही रहती हैं।

Image Source : Instagram/@suchitrakrishnamoorthi

Next : मेटा AI पर गूंजेगी इस बॉलीवड हसीना की आवाज