कभी बैकग्राउंड डांसर था ये स्टार किड, आज है इंडस्ट्री का बेस्ट डांसर-एक्टर

कभी बैकग्राउंड डांसर था ये स्टार किड, आज है इंडस्ट्री का बेस्ट डांसर-एक्टर

Image Source : Instagram

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर के बेटे और मोस्ट पॉपुलर स्टार किड शाहिद कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

Image Source : Instagram

'इश्क-विश्क', 'विवाह', 'जब वी मेट', 'हैदर', 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर शाहिद कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Image Source : Instagram

कभी करिश्मा कपूर की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'ले गई' में बतौर बैकग्राउंड डांसर बन नजर आए शाहिद आज इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर और डांसर के रूप में जाने जाते हैं।

Image Source : Instagram

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धाक जमाने वाले शाहिद ने शुरुआत में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया, लेकिन जब फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने बॉक्स ऑफिस हिला दिया।

Image Source : Instagram

शाहिद ने फिल्म 'इश्क विश्क' (2003) से बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म उन्हें 4 साल के स्ट्रगल और करीब 200 ऑडिशन में रिजेक्शन के बाद मिली थी।

Image Source : Instagram

वहीं कई फ्लॉप फिल्मों के बाद 10 नवंबर 2006 को रिलीज हुई फिल्म 'विवाह' से उनकी किस्मत चमकी और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसने शाहिद के करियर को नया मोड़ दिया।

Image Source : Instagram

2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' को शाहिद की करियर की बेस्ट फिल्म का तगमा मिला। हालांकि वे फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे।

Image Source : Instagram

फिल्म 'हैदर' ने उनके करियर की कायापलट कर दी। वहीं 'कबीर सिंह' में उन्हें एक अलग किरदार में देखा गया, जिसके बाद शाहिद ने अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया।

Image Source : Instagram

आने वाले दिनों में शाहिद के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें भी उन्होंने अपने रोल के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट्स किए हैं। इस लिस्ट में 'कॉकटेल 2', 'आवारा पागल दीवाना 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Image Source : Instagram

Next : महाकुंभ में भक्ति में डूबीं कैटरीना, सादगी से जीता दिल, लोग कह रहे- परफेक्ट बहू