

फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान की हीरोइन रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने हाल में ही शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
Image Source : Instagram38 साल एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की है। एक्ट्रेस के पति का नाम सलीम करीम है।
Image Source : Instagramदोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक कमा का लग रहा है। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagramमाहिरा खान ने स्काई ब्लू लहंगा कैरी किया है, जिसमें सिल्वर रंग से काम हुआ है। एक्ट्रेस ने मेकअप काफी मिनिमल रखा, साथ ही उन्होंने कोई हैवी ज्वेलरी नहीं पहनी। एक्ट्रेस का लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा है।
Image Source : Instagramबता दें, फिल्म 'रईस' में माहिरा खान शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट की गई थीं। एक्ट्रेस फिल्म की लीडिंग लेडी थीं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था।
Image Source : Instagramमाहिरा खान का रणबीर कपूर के साथ भी नाम जुड़ा था। दोनों की तस्वीर यूरोप की थी, जिसमें दोनों साथ बैठकर सिग्रेट पीते नजर आए थे, खूब वायरल हुई थीं।
Image Source : Instagramवैसे बता दें, महिरा की पहले भी शादी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने बचपन के प्यार अली अस्करी से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अजलान है। शादी के आठ साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
Image Source : Instagramमाहिरा भारत में एक पाकिस्तानी टेली शो 'हमसफर' से चर्चा में आई थीं। इस शो में वो फवाद खान के साथ नजर आ रही थीं। ये शो जिंदगी पर दिखाया जाता था।
Image Source : InstagramNext : 'अनुपमा' और 'तारक मेहता' में दिखी टक्कर, इन शोज का भी जलवा कायम