

दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने हाल ही में अपनी पोती सारा अली खान और पोते इब्राहिम अली खान के फिल्मी सफर के बारे में खुलकर चर्चा की।
Image Source : Instagramदिग्गज अभिनेत्री ने सारा-इब्राहिम पर गर्व जताया और इसी दौरान इब्राहिम की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' पर भी अपना रिव्यू शेयर किया।
Image Source : Instagramवर्नाकुलर पब्लिकेशन से बातचीत के दौरान शर्मिला टैगोर ने पोते इब्राहिम की फिल्म के बारे में बात की और माना की इब्राहिम की डेब्यू फिल्म अच्छी नहीं थी।
Image Source : Instagramपहले तो शर्मिला टैगोर ने अपने पोती और पोते की तारीफ की और कहा- 'सारा और इब्राहिम बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं।'
Image Source : Instagramइसके बाद उन्होंने नादानियां पर अपना ऑनेस्ट रिव्यू शेयर किया। उन्होंने कहा - 'इब्राहिम की फिल्म अच्छी नहीं थी, लेकिन वो बहुत हैंडसम लग रहे थे।'
Image Source : Instagram'इब्राहिम ने अपना बेस्ट देने का ट्राय किया। ये बातें सबके सामने नहीं कहनी चाहिए, लेकिन सच कहूं तो पिक्चर इतनी अच्छी नहीं थी। जो भी हो, फिल्म अच्छी होनी चाहिए।'
Image Source : Instagramइस बीच शर्मिला टैगोर ने सारा की तारीफ की और अपनी पोती को एक अच्छी एक्ट्रेस बताया। दिग्गज अभिनेत्री ने कहा- 'सारा बहुत मेहनत करती हैं और वह बहुत कुछ कर सकती हैं।'
Image Source : Instagramबता दें, पिछले दिनों ही इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' रिलीज हुई, जिसमें खुशी कपूर उनके साथ लीड रोल में थीं।
Image Source : Instagramहालांकि, इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। दोनों ही कलाकारों को उनके अभिनय के लिए मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं।
Image Source : InstagramNext : एक्टिंग से किया किनारा, खड़ी कर दी खुद की कंपनी, बिजनेस से कमा रहीं करोड़ों