

सोहा अली खान बॉलीवुड के सबसे रईस परिवारों में से एक पटौदी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं।
Image Source : Instagram/@sakpataudiसोहा अली खान की मां एक समय पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं और 2700 से ज्यादा की मालकिन हैं। लेकिन, खुद सोहा एक समय पर बैंक में नौकरी करती थीं।
Image Source : Instagram/@sakpataudiहाल ही में सोहा अली खान ने फिल्मों में अपना करियर बनाने से पहले की अपनी जिंदगी के बारे में बात की और बताया कि कभी वह इंवेस्टमेंट बैंकर हुआ करती थीं।
Image Source : Instagram/@sakpataudiसोहा अली खान इंस्टैंड बॉलीवुड से बातचीत में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात की। सोहा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री हासिल की, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय बैंक में नौकरी शुरू कर दी।
Image Source : Instagram/@sakpataudiसोहा के अनुसार, उनकी सालाना सैलरी 2.2 लाख रुपये थी और वह अपनी पूरी सैलरी लोखंडवाला के किराए वाले घर पर खर्च कर देती थीं, जिसका किराया 17,000 रुपये था।
Image Source : Instagram/@sakpataudiसोहा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहती थी और अपनी कमाई से अपने फैसले लेना चाहती थी।'
Image Source : Instagram/@sakpataudiसोहा ने इस दौरान ये भी माना कि उनके पास माता-पिता का सहारा था, जो जरूरत पड़ने पर हमेशा उनके लिए खड़े रहे और उनकी मदद कर सकते थे।
Image Source : Instagram/@sakpataudiसोहा ने बताया कि उनकी जिंदगी तब बदली, जब उन्हें मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला। इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए उन्हें 5 लाख रुपये मिले थे और ये रकम उनकी बैंक की सालाना सैलरी से दोगुनी थी।
Image Source : Instagram/@sakpataudiवहीं सारा की पहली फिल्म 'दिल मांगे मोर' थी, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये मिले थे। सोहा ने कहा, 'मेरे लिए ये बहुत बड़ी रकम थी, तो मैंने सोचा, पहले ये कर लेती हूं, बाकी बाद में देख लूंगी।'
Image Source : Instagram/@sakpataudiNext : Half CA की ये हसीना, शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन संग कर चुकी काम, अब ओटीटी पर मचा रही धूम