शहनाज गिल ने खरीदी लग्जरी कार, जानें कितनी है कीमत

शहनाज गिल ने खरीदी लग्जरी कार, जानें कितनी है कीमत

Image Source : Instagram

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अपनी लाइफ की हर अपडेट भी साझा करती रहती हैं।

Image Source : Instagram

अब शहनाज गिल ने नई लाइफ अपडेट साझा की है। एक्ट्रेस ने अपने कार कलेक्शन में एक और नई गाड़ी एड कर ली है।

Image Source : Instagram

शहनाज गिल ने नई लग्जरी कार खरीदी है। बॉलीवुड अदाकारा के पास एक नई मर्सिडीज-बेंज GLS है।

Image Source : Instagram

शहनाज गिल की नई कार की भारतीय बाजार में कीमत 1.34 करोड़ रुपये है और ये इसकी शुरुआती कीमत है।

Image Source : Instagram

शहनाज गिल ने अपनी इस खास खरीदारी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ अपनी खुशी साझा की।

Image Source : Instagram

अपनी नई कार की तस्वीरें शेयर करते हुए शहनाज़ ने लिखा, 'सपनों से लेकर ड्राइववे तक, मेरी मेहनत अब चार पहियों पर है।'

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने इसी कड़ी में आगे लिखा, 'सच में धन्य महसूस कर रही हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्रिया।' तस्वीरों में उन्हें नारियल तोड़ते हुए देखा जा सकता है।

Image Source : Instagram

शहनाज गिल की इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वो गाड़ी पर स्वास्तिक बनाते भी दिख रही हैं।

Image Source : Instagram

वैसे एक्ट्रेस इस नई गाड़ी को खरीदने के बाद काफी खुश हैं और वो भगवान का आशीर्वाद लेने गुरुद्वारे भी गईं।

Image Source : Instagram

Next : अस्पताल में भर्ती हुआ साउथ सुपरस्टार