

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजित कुमार के पैर में चोट लग गई है।
Image Source : Instagramहाल ही में अजित कुमार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित पद्म भूषण लेने पहुंचे थे।
Image Source : Instagramकरीबी सूत्रों का कहना है कि अजित को चेन्नई में हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय लगी चोट के कारण पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Image Source : Instagramजहां प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया था। साथ ही अपने चहेते स्टार के लिए चिंतित दिखे थे।
Image Source : Instagramसूत्रों ने आगे बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि अभिनेता ठीक हैं और डॉक्टरों ने अभिनेता के लिए कुछ फिजियोथेरेपी उपचार की सलाह दी है।
Image Source : Instagramउन्होंने आगे संकेत दिया कि अभिनेता को आज रात या कल छुट्टी मिलने की संभावना है।
Image Source : Instagramअजीत अपने परिवार के साथ प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नई दिल्ली गए थे।
Image Source : Instagramजो उन्हें सिनेमा और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था। अजीत कुमार ने हाल ही में एक हिट फिल्म भी दी है।
Image Source : Instagramहाल ही में रिलीज हुई अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है।
Image Source : InstagramNext : जब 4 साल परिवार से दूर रहे रामायण के कलाकार, न मनाई दीवाली और न होली! दीपिका चिखलिया ने बताई थी वजह