

शिल्पा शेट्टी ने 1993 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।
Image Source : Instagramबाजीगर में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में नजर आए थे। वहीं शिल्पा भी फिल्म में अहम रोल में थीं। पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी।
Image Source : Instagramशाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। 4 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई की थी।
Image Source : Instagramअब 32 साल पहले रिलीज हुई बाजीगर से जुड़ा एक किस्सा शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया। शिल्पा ने उस सीन को याद किया, जिसमें शाहरुख का किरदार उन्हें बिल्डिंग से नीचे फेंक देता है।
Image Source : Instagramशिल्पा ने इस सीन के बारे में बात करते हुए कहा- 'उस समय मुझे फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे पता नहीं था कि इसे कैसे करना है।'
Image Source : Instagramशिल्पा आगे कहती हैं- 'मैं सेट पर किसी स्टूडेंट की तरह रहती थी। बहुत नर्वस रहती थी, क्योंकि मैं साउथ इंडियन बैकग्राउंड से थी।'
Image Source : Instagram'डायलॉग डिलीवरी को लेकर काफी नर्वस हो जाती थी, लेकिन इस बात की खुशी है कि मैंने जो कहने की कोशिश की लोगों को समझ आया।'
Image Source : Instagramबाजीगर में शाहरुख के साथ अपना सीन याद करते हुए शिल्पा ने कहा- 'फिल्म के एक्शन डायरेक्टर अकबर भाई थे। हमने वो सीन लगभग 5 बार शूट किया।'
Image Source : Instagram'उस सीन के चलते मेरे हिप पर करीब 8-10 साल निशान रहा, क्योंकि मुझे हार्नेस पहनने के लिए कहा गया था। उन दिनों VFX नहीं हुआ करते थे, इसलिए मुझे उस सीन को पूरी ईमानदारी से शूट करना था। सीन के लिए मैं करीब 15 बार मरी थी।'
Image Source : InstagramNext : करीना कपूर बनीं अप्सरा, IIFA 2025 में मैरून जोड़े में पहुंचीं BEBO को बार-बार देखने का करेगा मन