ऑनस्क्रीन सास संग रोमांस लड़ाने को तैयार ये हैंडमस हंक, स्पाइसी केमेस्ट्री से मचेगा बवाल

ऑनस्क्रीन सास संग रोमांस लड़ाने को तैयार ये हैंडमस हंक, स्पाइसी केमेस्ट्री से मचेगा बवाल

Image Source : Instagram

एकता कपूर हर बार अपने फैंस के लिए धमाकेदार शो लेकर आती हैं। अब एकता फिर से फैंस के लिए कुछ खास लेकर आ रही हैं। शो में उनकी बनाई गई जोड़ियां भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

Image Source : Instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कास्ट एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं। लेकिन, ट्विस्ट ये है कि इस बार ऑनस्क्रीन सास और दामाद की जोड़ी एक नए अवतार में नजर आएगी।

Image Source : Instagram

एकता के नए शो में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। शो में दोनों लीड में दिखाई देगें।

Image Source : Instagram

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के इस शो को टाइटल भी मिल चुका है। एकता के नए शो का नाम 'बहारें' है। यह शो एक प्रेम कहानी पर है।

Image Source : Instagram

एकता कपूर के इस नए शो 'बहारें' में शिवांगी और हर्षद की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

खबरों के अनुसार प्रणाली राठौड़, शिवांगी की जगह नजर आ सकती थीं। लेकिन, अब प्रणाली राठौड़ जल्दी ही 'कुमकुम भाग्य' में लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं।

Image Source : Instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिवांगी ने दूसरी पीढ़ी की कहानी में नायरा का किरदार निभाया था। वहीं हर्षद और प्रणाली ने तीसरी पीढ़ी के अभिमन्यु और अक्षरा (नायरा की बेटी) का रोल किया था।

Image Source : Instagram

सोशल मीडिया पर शिवांगी और हर्षद को जोड़ी देखने के लिए फैंस ने बड़ी संख्या में एक्साइटमेंट दिखाई है। एक फैंन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं इन दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हूं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'कमाल का शो होने वाला है।'

Image Source : Instagram

मशहूर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शिवांगी ने कई लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। वहीं हर्षद चोपड़ा ने भी टीवी में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।

Image Source : Instagram

Next : समय रैना ने डिलीट किए IGL के वीडियो निराश हुए अली गोनी, कॉमेडियन के सपोर्ट में कही ये बात