

अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा अपनी बाइब्रेंट सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं, जो अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी जिंदगी की खास झलकियां शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramनव्या नंदा हाल ही में कच्छ का रण पहुंची थीं, जहां उन्होंने खूब मौज-मस्ती की। कभी ढलते सूरज के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं तो चांद की रोशनी में पोज दिए।
Image Source : Instagramहाल ही में, नव्या ने सोशल मीडिया पर अपनी कच्छ के रण की यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर उनकी मां ने भी कमेंट किया है।
Image Source : Instagramफोटोज शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा- 'कच्छ का रण।' इन फोटोज में नव्या काफी खुश लग रही हैं।
Image Source : Instagramइन फोटोज में नव्या नंदा को अपनी ट्रिप एंजॉय करते देखा जा सकता है। फोटो पर कमेंट करते हुए श्वेता बच्चन ने पूछा 'क्या तुम अकेले गई थीं?'
Image Source : Instagramश्वेता बच्चन के इस कमेंट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि नव्या अकेले रण गई थीं। लेकिन, ऐसा नहीं है। स्टारकिड अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ वहां गई थीं।
Image Source : Instagramनव्या नंदा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां श्वेता बच्चन के साथ भी रेड हार्ट इमोजी के साथ कच्छ का रण से एक तस्वीर शेयर की है।
Image Source : Instagramइससे पहले उन्होंने अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ एक ग्रुप फोटो भी शेयर की थी।
Image Source : Instagramएक फोटो में नव्या को अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता के साथ मस्ती करते हुए पोज करते देखा गया।
Image Source : InstagramNext : 'आजा तेनू अंखियां उडीक दियां...' पंजाबी मुंडा बन लोक धुन पर थिरके चिराग पासवान, VIDEO VIRAL