

मशहूर सिंगर अनुव जैन अपने गानों को लेकर हमेशा ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। उनके गाने फैंस को काफी पसंद भी आते हैं। लेकिन सिंगर अब अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूट रहे हैं।
Image Source : Instagramअनुव जैन ने हृदि नारंग से शादी की है। सिंगर काफी लंबे समय से हृदि को डेट कर रहे थे। 18 फरवरी 2025 को सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं।
Image Source : Instagramअनुव जैन ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी शादी की कुछ खास झलकियां शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।
Image Source : Instagramअनुव जैन इस तस्वीर में सिंगर अपनी पत्नी हृदि नारंग के गाल पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में कपल काफी खुश नजर आ रहा है।
Image Source : Instagramहृदि नारंग अपने शादी के लुक में काफी क्यूट और ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने अपने सुंदर से लंहगे के साथ नाक में नथ, डिजाइनर इयररिंग्स पहनी। उन्होंने अपने हाथों में लाल रंग की चूड़ियों के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया।
Image Source : Instagramअनुव जैन भी अपने लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है।
Image Source : Instagramअनुव जैन की पत्नी हृदि नारंग एक मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं। उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री और RMIT यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में बैचलर डिग्री भी है।
Image Source : Instagramहृदि नारंग ने थॉमसन रॉयटर्स और ओगिल्वी में मार्केटिंग इंटर्नशिप की और AVA मर्केंडाइजिंग सॉल्यूशंस पी लिमिटेड में भी सेल्स में इंटर्नशिप की है। इसके अलावा वह कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क में कैंपेन मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी हैं।
Image Source : Instagramअनुव जैन की बात करें तो सिंगर ने 16 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू कर दी थी। सिंगर अलग आसमान, गुजारा, जो तुम मेरे हो, बारिशें जैसे कई हिट गाने गा चुके हैं।
Image Source : InstagramNext : एक है गोल्ड मेडलिस्ट तो एक ने किया एमफिल, ये हैं बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियां